*मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष का सर्किट हाउस नीमच में हुआ सम्मान !*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच - मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह जी के नीमच आगमन पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री सुखलाल पंवार व मिशन न्यू इंडिया के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार
एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन यादव ने डाक बंगला सर्किट हाउस पंहुचकर मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह जी को सम्मान रुपी अंगोछा गले में डाल पुष्प माला पहनाकर
मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष श्री अवधेश प्रताप सिंह जी का मार्गदर्शन प्राप्त कर आमजन से जूडी़ मानव अधिकार आयोग से मिलने वाले सहयोग व मदद की जानकारी प्राप्त की !
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सुखलाल पंवार, मिशन न्यू इंडिया के प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन यादव एवं साथी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे !





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें