*मंदसौर में पैथोलॉजी लैब विवाद गहराया, ताला बदलने का आरोप; एसपी से शिकायत*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

मंदसौर। शहर के शिवना डायग्नोस्टिक सेंटर में पार्टनर्स के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। लैब के कर्मचारी और संचालक पक्ष ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक पक्ष द्वारा रात में ताला बदलकर लैब में प्रवेश रोक दिया गया, जिससे कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया।
प्रार्थी प्रद्युम्न बैरागी और डॉ. अनूप जैन ने विनोद कुमार मीना को दिए आवेदन में बताया कि प्रद्युम्न पिछले डेढ़ वर्ष से लैब में कार्यरत हैं। 25 अप्रैल की सुबह जब वे रोज की तरह लैब खोलने पहुंचे, तो पाया कि ताला बदला हुआ है और पुरानी चाबी काम नहीं कर रही।
आवेदन के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें 24 अप्रैल की रात करीब 10:50 से 11:10 बजे के बीच मकान मालिक पक्ष के लोगों द्वारा ताला बदले जाने की घटना सामने आई। आरोप है कि राजेश कोठारी, मनोज सोनी और अन्य 4-5 लोगों ने मिलकर यह कृत्य किया।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि लैब में प्रवेश रोककर काम में बाधा उत्पन्न की जा रही है और दबाव बनाकर डॉ. अनूप जैन से दुकान खाली कराने की कोशिश की जा रही है।
मामले में पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और मामले के जल्द समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*