*किचन में लगी भीषण आग: 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू, फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

मंदसौर। मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहपुर गांव में शनिवार सुबह एक घर के किचन में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग गोपाल कुमावत के मकान के पास बने चद्दर के शेड वाले किचन में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई। बताया जा रहा है कि नगरी की फायर ब्रिगेड का वाहन रिपेयरिंग के लिए बाहर गया हुआ था, जिसके चलते समय पर दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी।
ऐसे में ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में किचन में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*