*नवीन सड़कों के प्रांक्कलन में सड़क सुरक्षा मानकों को शामिल करें- श्री वैष्णव* *वाहनों पर ब्लेक फिल्म पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए-जिला पंचायत सीईओ* *जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच 22 अप्रेल 2026, जिले में वाहनों पर काली फिल्म लगाकर वाहन उपयोग करने वालों, हेलमेट का उपयोग नहीं करने वाले, दो पहिया वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही निरंतर जारी है। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों, ओव्हरलोड एवं लगेज का परिवहन करने वाले यात्री वाहनों के विरूद्ध भी कार्यवाही निरंतर जारी रहे। यह निर्देश जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में परिवहन अधिकारी एवं यातायात थाना प्रभारी को दिए गये। बैठक में एडीएम बी.एस.कलेश, एसडीएम संजीव साहू, एसडीओपी अमित राठौर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण अमित नार्गेश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिेनेश प्रसाद सहित अन्य जिला अधिकारी एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक में बताया गया, कि परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा काली फिल्म लगे वाहनों की जांच कर 127 वाहनों पर 68500 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। बिना नम्बर प्लेट लगे 172 वाहनों पर 86 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया, कि वे शाला प्रधानो को पाबंद करें कि उनके शाला परिसर में 16 वर्ष से कम उम्र के कोई भी छात्र-छात्रा बगैर ड्रायविंग लायसेंस के वाहन से स्कूल ना आए। संस्था प्रमुख शाला परिसर एवं शाला के बाहर भी देखे, कि कोई नाबालिक विद्यार्थी दो पहिया वाहन से स्कूल तो नही आ रहा है। अभिभावकों को भी प्रेरित करें, कि कम उम्र के विद्यार्थी वाहन ना चलाए।
बैठक में निर्देश दिए गये, कि मण्डी सचिव सुनिश्चित करें, कि नवीन मण्डी के बाहर हाईवे पर मण्डी में आने वाला कोई भी वाहन पार्किंग ना हो, खड़ा ना रहे।
सड़क निर्माण विभागों के अधिकारियों को नवीन सड़कों के प्रांक्कलन तैयार करते समय सड़क सुरक्षा के मानको, प्रावधानों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें