*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 24 अप्रेल 2026, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा वाहन चालक के एक पद पर 02 वर्ष की संविदा अवधि हेतु नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पद हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस धारक होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी को समस्त प्रकार के वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। वाहन मैकेनिक का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
         इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रारूप नवीन जिला न्यायालय परिसर स्थित नोटिस बोर्ड एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन 23 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 08 मई 2026 सायं 05:00 बजे तक नवीन जिला न्यायालय परिसर के नीमच की सर्विस बिल्डिंग के द्वितीय तल पर स्थित कक्ष क्रमांक 8 में व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। 09 मई 2026 को पात्र अभ्यर्थियों की सूची नवीन जिला न्यायालय परिसर के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी।
          पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 13 मई 2026 को प्रातः 09:30 बजे से नवीन न्यायालय परिसर के द्वितीय तल पर स्थित विशेष न्यायाधीश महोदय के विश्राम कक्ष में आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में उपयुक्त पाए गए अभ्यर्थियों की उसी दिन व्यवहारिक ड्राइविंग परीक्षा भी ली जाएगी। अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के अनुमोदन उपरांत जारी की जाएगी, जिसकी सूचना चयनित अभ्यर्थी को पृथक से दी जाएगी। यह जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी *प्रवीण कुमार* ने दी है।


M. 8815892831

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*जिला संयोजक उड़ा रहा सूचना के अधिकार की धज्जियां*

कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन !