*‘‘ नारी शक्ति वंदन’’ पखवाड़े के तहत निगम सभागृह में हुआ संगोष्ठी का आयोजन*

जन जागृति संगम न्यूज
जगदीश राठौर 


रतलाम 24 अप्रैल । शासन निर्देशानुसार 10 से 25 अप्रैल 2026 मनाये जा रहे ‘‘नारी शक्ति वंदन’’ कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी का आयोजन नगर निगम सभागृह में किया गया जिसमें महापौर प्रहलाद पटेल, पार्षदगण, स्व सहायता समूह की महिलाऐं तथा निगम कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
आयोजित नारी शक्ति वंदन संगोष्ठी को महापौर प्रहलाद पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है। महिलाऐं केवल घर की देखभाल करने वाली नहीं बल्कि हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। नारी शक्ति का सम्मान करना ओर उसे अवसर देना समाज के विकास के लिये बहूत आवश्यक है।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती शबाना, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती संगीता सोनी, नगर निगम महिला कर्मचारी, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपने पृथक-पृथक विचार रखते हुए सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन पार्षद श्रीमती शबाना ने किया व आभार पार्षद श्रीमती कविता चौहान ने माना।

*जनगणना 2027 प्रथम चरण में नागरिक स्वंय कर सकते हैं स्व-गणना*

रतलाम 24 अप्रैल । जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए SELF-ENUMERATION PORTAL का उपयोग किया जायेगा। स्व गणना वेब पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर दिनांक 16 से 30 अप्रैल तक नागरिकों के लिए खुला रहेगा।
आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नगर पालिक निगम रतलाम ने बताया कि भारत सरकार द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में स्वगणना कार्य प्रारंभ किया गया है।  
भारत की जनगणना अंतर्गत स्वंतत्र भारत के बाद यह पहली डिजीटल जनगणना है। जिसमें आम नागरिकों की भागीदारी अधिक से अधिक हो इस हेतु 16 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक आम नागरिक स्वंय की, अपने परिवार/भवन से संबंधित जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी लिंक SE.CENSUS.GOV.IN के माध्यम से स्वगणना कर दर्ज कर सकते है।
रतलाम षहर के समस्त नागरिकों से अपील है कि समस्त नागरिक स्वंय की, अपने परिवार/भवन की स्वगणना भारत सरकार द्वारा जारी लिंक पर दर्ज कर जनगणना-2027 के सुचारू क्रियान्वयन हेतु सहयोग करें।  

शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

रतलाम 17 दिसम्बर। महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी श्रीमती अनिता कटारा की अध्यक्षता में समिति कक्ष में संपन्न हुई।
आयोजित बैठक में बताया गया कि पीएम स्वनिधी पुर्नगठित योजना के तहत 10 के स्थान पर 15, 20 के स्थान पर 25 व 50 हजार की राशि के ऋण प्रकरण बनाये जा रहे हैं पीएम स्वनिधि योजना में वर्ष 2025-26 में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया। जिन हितग्राहियों का ऋण पुरा हो गया है उनके क्रेडिट कार्ड बनाये जाने हेतु आवेदन किये जा रहे है जिसकी लिमिट 30 हजार तक है प्रथम लिमिट 10 हजार की है। दीनदयाल रसोई योजना एवं आश्रय स्थल षासन की योजना अनुरूप संचालित की जा रही है तथा स्व सहायता समूह की महिलाऐं अमृत मित्र 2.0 अन्तर्गत वाटर टेस्टिंग एवं पौधा रोपण का कार्य कर रही है।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी श्रीमती अनिता कटारा के अलावा समिति सदस्य धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मिनाक्षी सेन, समिति सचिव श्रीमती राजश्री गुमास्ते आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*जिला संयोजक उड़ा रहा सूचना के अधिकार की धज्जियां*

कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन !