*खेताखेड़ा में तलवार-लाठियों से हमला: एक ही परिवार के तीन घायल, आरोपी फरार*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच। नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेताखेड़ा डोरिया में शुक्रवार रात आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हमलावरों ने घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति और उसके परिजनों पर तलवार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, खेताखेड़ा निवासी राजूलाल (39) पिता बाबूलाल ओड अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान उनके रिश्तेदार, जो कचौली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, 10 से अधिक साथियों के साथ एक कार में वहां पहुंचे। आते ही दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
हमलावरों ने तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर राजूलाल समेत उनके परिजनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*