*सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में ''सिटी फारेस्‍ट'' के लिए स्‍थल चिन्हित कर पौधारोपण करवाए- चंद्रा* *जल संरचनाओं, नालों की साफ-सफाई, गहरीकरण कर मिट्टी निकालने का कार्य प्रारंभ करें-कलेक्‍टर* *कलेक्‍टर ने सभी नगरीय निकयों को स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में रैंक सुधारने के दिए निर्देश*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 14 अप्रेल 2026, जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल संरचनाओं, तालाबों, बावडियों और नालों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण, जनसहयोग से करवाकर मिट्टी निकालने का कार्य तत्‍काल प्रारंभ करवाएं। साथ ही स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में सभी निकाय अपने निकाय की रैंक, गत सर्वेक्षण की तुलना में सुधारने का प्रयास करें। नगरीय क्षेत्रों में नियमित रूप से रात्रि कालीन स्‍वच्‍छता अभियान चलाए। सभी निकाय स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में टॉप 20 रैंक में शामिल होने का हर संभव प्रयास करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिले के सभी सीएमओ की बैठक में नगरीय विकास कार्यो और योजनाओं की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में शहरी विकास परियोजना अधिकारी  पराग जैन, सीएमओ नीमच श्रीमती दुर्गा बामनिया सहित जिले की सभी निकायों के सीएमओ उपस्थित थे। 
       बैठक में कलेक्‍टर ने सभी निकायों को निर्देश दिए, कि वे ग्रीष्‍मकाल में संभावित पेयजल संकट का आंकलन कर, अभी से निजी जल स्‍त्रोतो का अधिग्रहण करवा लें, जिससे कि मई, जून में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की कोई संभावना ना रहे। 
दल गठित कर सम्‍पत्त्ति का सर्वे करवाएं
कलेक्‍टर ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए, कि वे सम्‍पत्ति कर, जल कर व अन्‍य करों की वसूली के लिए ठोस प्रयास करें, जिससे कि निकायों को राजस्‍व प्राप्ति में बढ़ोत्‍तरी हो और वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकें। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए कि सभी निकाय दल बनाकर आवासीय, व्‍यवसायिक व अन्‍य सम्‍पत्तियों का सर्वेक्षण कार्य करवाकर करों की वास्‍तविक मांग कायम कर, उसके आधार पर करों की वसूली करें। 
पेयजल स्‍त्रोतों की नियमित साफ-सफाई
बैठक में कलेक्‍टर ने सभी नगरीय निकायों को पेयजल स्‍त्रोतों की नियमित साफ-सफाई करवाने, पेयजल की गुणवत्‍ता जांच करवाने, टंकियों की साफ-सफाई, चेम्‍बर की साफ-सफाई नियमित रूप से करवाने के निर्देश सभी सीएमओ को दिए। 
नालों को अतिक्रमण मुक्‍त करवाएं
कलेक्‍टर ने सभी सीएमओ को निर्देश दिए, कि वे शहरी नालो को अतिक्रमण मुक्‍त करवाने के लिए अभियान चलाए। सार्वजनिक स्‍थलों पर पौधारोपण करवाएं, सड़कों के दोनो ओर टी-गार्ड के साथ बड़े पौधे लगवाए। बावडियों, जल स्‍त्रोतो की साफ- सफाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य करवाए और नगरीय क्षेत्र में सार्वजनिक स्‍थानों पर स्‍वच्‍छ एवं शीतल जल उपलब्‍ध कराने के लिए प्‍याऊ की व्‍यवस्‍था करें। बैठक में निकायवार निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा भी की गई और सभी निर्माण कार्य तय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश भी दिए गये। 
 *

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को सम्मानित*

*भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक* *आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन*