*कलेक्‍टर चंद्रा ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण* *सभी केंद्रों पर पेयजल एवं छाया की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करने के दिए निर्देश* साथ ही * स्‍वच्‍छता अभियान मे *शहर में न.पा.द्वारा किए जा रहे नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण*

जन जागृति संगम 9302003334:

*कलेक्‍टर  चंद्रा ने किया गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण*
*सभी केंद्रों पर पेयजल एवं छाया की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था करने के दिए निर्देश*


नीमच 25 अप्रेल 2026, कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को जेतपुरा चौराहे के समीप तिरूप‍ति नगर के सामने स्‍थापित गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर सुचारू उपार्जन कार्य का जायजा लिया।

उन्‍होने उपार्जन , उपज विक्रय के लिए ट्रेक्‍टर ट्राली के साथ उपस्थित किसानों से चर्चा कर उपार्जन केंद्र पर गेहूं तोल में लगने वाले समय एवं किसानों के लिए छाया एवं पेयजल की व्‍यवस्‍था बारदाना, हम्‍मालों की व्‍यवस्‍था, तौल की व्‍यवस्‍था आदि की जानकारी ली। कलेक्‍टर ने उपार्जन केंद्र पर भण्‍डारित उपार्जित गेहूं का निरीक्षण किया। केंद्र पर उपलब्‍ध जूट के बारदानों का भी अवलोकन किया। 
उन्‍होने ट्रेक्‍टर ट्राली में उपार्जन के लिए लाए गये गेहूं की गुणवत्‍ता को भी देखा। कलेक्‍टर ने उपार्जन केंद्र पर प्रवेश स्‍थल पर हरे गहरे रंग का बडा टेंट लगवाकर छाया की व्‍यवस्‍था करने और टेंट के पास किसानों के लिए ठण्‍डे पेयजल की व्‍यवस्‍था करने, साथ ही तौली स्‍थल के समीप भी पेयजल व छाया की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश सहकारिता के क्षेत्रीय अधिकारी व केंद्र प्रभारी को दिए है। 
सभी किसान नरवाई का समुचित प्रबंधन करें
नीमच में समर्थन मूल्‍य पर गेहूं उपार्जन केंद्र के निरीक्षण दौरान कलेक्‍टर ने वहां उपस्थित किसानों से चर्चा करते हुए नरवाई प्रबंधन के बारे में समझाईश दी। कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा ने किसानों से कहा, कि वे डी कम्‍पोजर का उपयोग कर नरवाई का समुचित प्रबंधन करें। नरवाई का जलाए नहीं। कलेक्‍टर ने किसानों से उपार्जन केंद्र पर गेहूं विक्रय में आर रही स्‍लाट बुकिंग की समस्‍या से अवगत कराया। जिसका समाधान करने के निर्देश भी कलेक्‍टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए। किसानों के बताया कि अब बडे किसानों द्वारा उपार्जन केंद्र पर गेहूं लाया जा रहा है। मण्‍डी से उपार्जन केंद्र पर अधिक मूल्‍य होने से किसानों का समर्थन मूल्‍य पर गेहूं विक्रय के लिए रूझान बढ रहा है। 
----

जन जागृति संगम 9302003334: 

*कलेक्‍टर  चंद्रा ने की स्‍वच्‍छता की पहल पर*
*नीमच शहर में न.पा.द्वारा नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ*
*कलेक्‍टर ने किया नाला सफाई कार्य का निरीक्षण*


नीमच 25 अप्रेल 2026, नगरपालिका नीमच द्वारा नीमच शहर में बह रहे नाले की साफ-सफाई व चौडीकरण कर नाले से गंदगी को निकालकर अन्‍यत्र निस्‍तारण का कार्य कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में शनिवार से प्रारंभ कर दिया गया है।


 
कलेक्‍टर  हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को जयसिहपुरा बडी पुलिया के नाले से प्रारंभ नाला सफाई के कार्य का निरीक्षण किया और न.पा.सीएमओ को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने जयसिहपुरा रोड पुलिया के नाले पर पोक्‍कलेन मशीन के माध्‍यम से किए जा रहे नाला सफाई व गंदगी निकालने के कार्य का अवलोकन किया और निर्देश दिए कि बस स्‍टेण्‍ड पुलिया के पास नाले की साफ-सफाई सहित 


गुप्‍ता नर्सिंग होग के पास नाले की सफाई तथा संजीवनी पुलिया के पास भी नाले की साफ-सफाई कर, गंदगी निकालने व नाले के दोनो ओर स्थित अतिक्रमण चिंहित कर साफ सफाई का कार्य प्रारंभ करें व अतिक्रमण हटाकर नाले का चौडीकरण करें, जिससे, कि बरसात के पानी के बहाव में कोई अवरूद्ध ना हो। इस मौके पर एसडीएम  संजीव साहू, सीएमओ  दुर्गा बामनिया व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। 
*
 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*