*बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने का दृढ संकल्प है हमारा - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब की जयंती मनाई* *उद्देशिका का वाचन कर संविधान रक्षार्थ लिया संकल्प*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच ।  आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का जन्मोत्सव आम आदमी पार्टी ने समूर्ण प्रदेश में  जिला  स्तर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया।  इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ने प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देश पर  संविधान की उद्देशिका का वाचन कर  संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। 
   
    
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार  अग्रवाल ने  बाबा साहेब की जयंती पर कहा की एक और बाबा साहेब ने विभिन्नता वाले देश में जहां पग पग पर भाषा ,संस्कृति, रीति रिवाज, मजहब, जात  पात  अलग अलग   है ऐसे विभिन्नता वाले देश में संविधान निर्माण का अद्वितीय कार्य  बाबा साहेब ने किया  है जो वंदनीय है लेकिन  वर्तमान  समय में तानाशाही सरकार  द्वारा  खुलेआम  संविधान के विपरीत अनेक  कार्य किये जा रहे है जो निंदनीय है।  आज इस अवसर पर हम संकल्प लेते है  की संविधान रक्षार्थ आम आदमी पार्टी   का एक एक सिपाही  तन मन धन से जीवन पर्यन्त संविधान की  रक्षा करने के लिए  लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देगा। साथ ही उनके  आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेते है की  उनके बताए  आदर्शों एवं उनके पद चिन्हों  पर चलकर प्रदेश को एक स्वर्णिम प्रदेश बनाएंगे। 
   
 
आज बाबा साहेब की जयंती  आम आदमी पार्टी ने   जिला अध्यक्ष डॉ राजू पाल के नेतृत्व में नीमच  में आंबेडकर सर्कल पर  पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब के जीवन पर परिचर्चा का आयोजन  किया जंहा आप के पदाधिकारियो ने अपने अपने  विचार व्यक्त कर बाबा साहेब के जीवन वृतांत पर प्रकश डाला। 


इस अवसर  पर  आप के इंजी नवीन कुमार अग्रवाल , बालचंद वर्मा , डॉ राजू पाल , सत्यनारायण ओझा , रमेश गुर्जर , इब्राहिम पठान ,पार्षद भेरूलाल भील , नरेंद्र पाटीदार , चंदेल पटेल , भगतराम भाणेज , बाबूलाल गायरी , शश्रीमती शबनम कुरैशी , उदयलाल अग्रवाल , उपसरपंच उदेराम चौहान , लविश कनोजिया , भंवरलाल जबड़ा , चितरंजन गेहलोत , किसन कहार ,राधाकिसन पाटीदार  , अक्षय धनगर , जानकीलाल पाटीदार , कैलाश पंडित , राजेश मेघवाल , विकास मेघवाल ,  कंवरलाल गायरी ,  परसराम दायमा ,त्रिलोक चंद सहित कई साथीगण उपस्थित रहे। 

 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को सम्मानित*

*भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक* *आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन*