*दोपहर के समय अनावश्‍यक घर से बाहर नही निकले डॉ.प्रसाद* *लू व तापघात से बचाव के लिये एडवायजरी जारी*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
 
नीमच 22 अप्रेल 2026, वर्तमान मैासम में गर्मी का प्रभाव बढने लगा है तथा आगामी दिवस में इसमें और बढोतरी की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए आमजनों को एडवायरी जारी कर सलाह दी गई है, कि इस मौसम में अनावश्‍यक दोपहर के समय घर से बाहर नही निकले। माह अप्रेल मई एवं जून में तापमान की अधिकता के कारण गर्म हवाओ के रूप में लू चलती है, जिससे आमजनों को भी लू लगने की समस्या हो सकती है।
     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने बताया, कि अत्याधिक गर्मी एवं तेज धूप के सम्पर्क में आने से शरीर में पानी एवं नमक (लवण) की कमी हो जाती है जिससे लू लगने की संभावना बढ जाती है। ऐसी स्थिति में आवश्‍यक सावधानियां अपनाना अत्यंत आवश्‍यक है। अनावश्‍यक धूप में निकलने से बचना चाहिये, यदि आवश्‍यक हो, तो सिर पर कपडे या गमछे का उपयोग करे। आखों पर चश्‍मा पहन कर चले। घर से बाहर निकलने से पहले कुछ खाकर निकले जरूरी कार्य सुबह जल्दी या सायंकाल को करे। 
       डॉ.प्रसाद ने बताया, कि तेज बुखार, सिसदर्द , चक्कर आना, उल्टी , मुहं का सुखना, अत्यधिक प्यास लगना, कमजोरी, पूरे शरीर में दर्द, पसीना नही आना, पेशाब कम आना या पीले गहरे रंग का आना, भूख नही लगना एवं बैहोसी जैसे लक्षण लू के संकेत हो सकते है, ऐसे लक्षण दिखाई दे, तो संबन्धित व्यक्ति को तुरंत छायादार एवं ठंडे स्थान पर लिटाकर प्राथमिक उपचार प्रदान करना चाहिए तथा तुरंत ही नजदिकी स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक को दिखाना चाहिये। लू से बचाव के लिये अत्याधिक मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थो का सेवन करना चाहिए, सूती वस्त्र पहनें एंव ओ.आर.एस.का घोल का सेवन करना चाहिए। धूप में लंबे समय तक कार्य करने से बचना चाहिए। साथ ही दोपहर के समय किचन भट्टी पर कार्य को भी टालना चाहिये। तरल पेय पदार्थ जैसे पानी, छांछ, नींबू का रस, फलों का रस, तरल पेय पदार्थो का उपयोग निरंतर करते रहना चाहिए। डॉ.प्रसाद ने बताया, कि अधीनस्थ चिकित्सकों को इसके लिये निर्देश जारी कर दियें है तथा पर्याप्त मात्रा में ओ.आर.एस. एवं अन्य दवाईयां की व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए हैँ l

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*​ गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी 2026 – प्रकृति का प्रकोप, राजनीतिक उथल-पुथल और खेती-बाज़ार का भविष्य**

*HPV वैक्सीनेशन, रूटीन इम्युनाइजेशन (RI) की प्रगति के लिए हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक*

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*भील समाज आदिवासी विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय संरक्षक का रतलाम में भव्य स्वागत अभिनंदन*

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया थाना प्रभारी सौरभ शर्मा को सम्मानित*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*जिला संयोजक उड़ा रहा सूचना के अधिकार की धज्जियां*