*इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम को जमानत*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

इंदौर। बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को अदालत से जमानत मिल गई है। इसकी पुष्टि मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने की है। करीब 11 महीने बाद आरोपी को यह राहत मिली है।
हनीमून पर गई थी जोड़ी, खाई में मिला शव
जानकारी के अनुसार, 23 मई 2025 को राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय गए थे। कुछ दिनों बाद दोनों के लापता होने की खबर आई। 2 जून को शिलॉन्ग के पास एक खाई में राजा का शव बरामद हुआ, जिसके बाद हत्या का मामला सामने आया।
प्रेमी के साथ रची साजिश
जांच में खुलासा हुआ कि सोनम ने अपने प्रेमी राज और उसके साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपी पति को शिलॉन्ग ले गई, जहां धारदार हथियार और पत्थरों से वार कर हत्या की गई और शव को खाई में फेंक दिया गया। वारदात को लूटपाट का रूप देने की कोशिश भी की गई थी।
गिरफ्तारी और जेल
हत्या के बाद सोनम फरार हो गई थी, लेकिन बाद में उत्तर प्रदेश से उसे गिरफ्तार किया गया। तब से वह शिलॉन्ग जेल में बंद थी। उसका प्रेमी राज भी फिलहाल जेल में ही है।
परिवार और कानूनी पहलू
शुरुआत में सोनम के परिवार ने उससे दूरी बना ली थी, लेकिन बाद में उसे कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई। वहीं, मृतक राजा रघुवंशी के परिजनों ने शिलॉन्ग पहुंचकर उस स्थान पर पूजा-पाठ भी किया था, जहां हत्या की गई थी।
इस सनसनीखेज हत्याकांड ने देशभर में हलचल मचा दी थी। अब जमानत मिलने के बाद मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*