*पीएम आवास योजना में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, सरपंच सचिव और सरपंच पति रंगे हाथ गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

खरगोन। लोकायुक्त इंदौर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सनावद क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोमवाड़ा में पंचायत सचिव और सरपंच पति को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त जारी कराने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद की गई।
शिकायतकर्ता कविता यादव ने राजेश सहाय को शिकायत दर्ज कराई थी कि योजना की शेष राशि दिलाने के एवज में आरोपियों द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। महिला को योजना के तहत 1.25 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे, जिसमें दो किश्तें पहले ही मिल चुकी थीं, जबकि बाकी 65 हजार रुपए रोककर आरोपियों ने पैसों की मांग की।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपियों ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया।
आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। ट्रैप कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक आनंद चौहान, विजय कुमार, शैलेन्द्र सिंह बघेल, आशीष नायडू, पवन पटोरिया और अनिल परमार सहित पूरी टीम शामिल रही।
लोकायुक्त ने आमजन से अपील की है कि किसी भी शासकीय कार्य में रिश्वत की मांग होने पर तुरंत शिकायत करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*