*ग्राम देवरिया में पेयजल कुएं की साफ-सफाई करवाई* *पेयजल स्रोतों की सफाई*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच 22 अप्रैल 2026, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक दिन ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के अभियान के क्रम में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में गत दिवस ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की साफ-सफाई का कार्य ग्राम पंचायतों द्वारा संपादित किया गया। ग्राम देवरिया, ग्राम पंचायत बधावा, जनपद पंचायत जावद में स्थित ग्राम के पेयजल कुएं की साफ-सफाई कर जाली लगाने का कार्य पूर्ण करवाया गया।
*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें