*संवेदनशील पहल: रिनोवेशन से परेशान छात्राओं को कलेक्टर ने दिलाया नया आशियाना* *पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की बालिकाओं को मिली राहत,* *आनंद विहार स्थित अ.जा. बालिका छात्रावास क्रमांक-1 में की गई आवास व्यवस्था*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच, 02 मई 2026। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की संवेदनशील पहल से पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास की छात्राओं की आवास संबंधी समस्या का तत्काल समाधान हो गया है। 
समस्या का निराकरण: 36 नंबर स्कीम में संचालित पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास में मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य जारी होने के कारण छात्राओं को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर  चंद्रा ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। शनिवार को छात्राओं ने कलेक्टर से भेंट कर रिनोवेशन कार्य के कारण हो रही परेशानी बताते हुए अन्यत्र रहने की व्यवस्था करने की मांग की थी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला संयोजक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
नई व्यवस्था: कलेक्टर के निर्देशानुसार पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास की सभी बालिकाओं के लिए आनंद विहार के पास संचालित अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास क्रमांक-1 में आवासीय व्यवस्था की गई है। 
      जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण  ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में छात्राओं को तत्काल प्रभाव से नए छात्रावास में शिफ्ट कर समुचित सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। अब छात्राएं सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में रहकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।
    कलेक्टर  चंद्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रिनोवेशन कार्य पूर्ण होने तक छात्राएं नए छात्रावास में रहेंगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*HPV वैक्सीनेशन जागरूकता रथ हर गांव गांव में पहुंच रहा है hpv वैक्सीनेशन ही इस सर्वाइकल कैंसर का बचाव मैं प्रभावि है=====खींची==

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*