श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणी माँ कर्मादेवी की विग्रह स्थापना आयोजन , तैयारी पूरी , भव्य शोभायात्रा 3 मई को मकरोनिया जिला सागर में
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मध्य प्रदेश के जिला सागर में आगामी महीना में श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणी माँ कर्मादेवी की विग्रह स्थापना आयोजन किया जाना है। जिसकी तैयारी पूरी होने वाली है ।जिसमें भव्य शोभायात्रा 3 मई को मकरोनिया जिला सागर में आयोजित की जाएगी। साहू समाज मकरोनिया ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष भैया विजय साहू जय मेडिकल ने कहा कि आपको सूचित करते है कि साहू समाज मकरोनिया विधान सभा नरयावली क्षेत्र में बड़ी खेरमाई अवधूत आश्रम रजाखेड़ी मकरोनिया मंदिर में श्री जगन्नाथ स्वामी की प्राण-प्रतिष्ठा एवं भक्त शिरोमणी माँ कर्मादेवी विग्रह स्थापना का भव्य आयोजन किया जा है। अतः आप इस धार्मिक आयोजन में सादर आमंत्रित है।
जिसका धार्मिक कार्यक्रम का शुभ मुहुर्त प्रथम ज्येष्ठ कृष्णपक्ष 2, रविवार । दिनांक : 03 मई से रविवार 7 मई 2026 पूरा आयोजन होना है। जिसमें स्थापना कार्यक्रम दिनांक : 03 मई 2026, रविवार - कलश यात्रा। दिनांक : 04 मई 2026, सोमवार गणपति एवं पंचांग पूजन। : 05 मई 2026, मंगलवार नगर भ्रमण, विग्रह संस्कार। दिनांक : 06 मई 2026, बुधवार प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन ।दिनांक : 07 मई 2026, गुरूवार - प्रसादी वितरण एवं भण्डारा।
स्थान : बड़ी खेरमाई, अवधूत आश्रम, रजाखेड़ी मकरोनिया सागर में होगा अधिक जानकारी के लिए मोबा. 9425434390, 9826310911, 9479399364
सम्पर्क कर सकते है। कार्यकारी अध्यक्ष श्री बद्री विशाल साहू जी ने कहा कि आयोजन समिति कई दिनों से लगातार तैयारी और निमंत्रण पत्र वितरण में लगीं है। जिसमें समस्त समाज का भरपूर समर्थन और सहयोग है। विनीत :समस्त साहू समाज मकरोनिया नरयावली विधानसभा क्षेत्र, सागर (म.प्र.) 470004। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूनम बद्री विशाल साहू जी ने कहा कि आप सभी को सपरिवार आना है और महिलाओं को तो बड़ी संख्या में आना ही है। सबको पीली पोशाक में आकर सामाजिक एकता का प्रदर्शन करना है। सचिव डी एल साहू जी ने कहा कि हम सभी को बच्चों को भी लाना है उनको भी भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी के जीवन परिचय की जानकारी मिले। सामाजिकता सीखे सभी। इसलिए सभी पधारे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें