*नीमच में आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुआ लाड़ली लक्ष्मी बेटियों का स्वागत* *विधायक दिलीप सिंह परिहार के आतिथ्य में मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, प्रमाण-पत्र वितरण के साथ बेटियों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 02 मई 2026, ‘लाडली लक्ष्मी उत्सव’ के अवसर पर शनिवार को नीमच जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में आंगनवाड़ी केंद्रों को आकर्षक ढंग से सजाकर लाडली बेटियों और उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। परियोजना नीमच शहरी का मुख्य कार्यक्रम विधायक  दिलीप सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लाडली बेटियों को तिलक लगाकर की गई। विधायक  परिहार ने बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रमाण पत्र वितरण: नव पंजीकृत लाडली लक्ष्मियों को योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


लाडली संवाद:आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बालिकाओं और उनके माता-पिता को शिक्षा के महत्व एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों की रोकथाम  के लिए जागरूक किया।
बेटियों ने किया संचालन: कार्यक्रम का संचालन लाडली लक्ष्मी बालिका तनुश्री पाठक ने किया । लाडली लक्ष्मी संगठन की अध्यक्ष बालिका पूर्वी ने किए गए कार्यों की जानकारी दी।
सांस्कृतिक प्रस्तुति: उत्सव के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर बेटियों ने गीत-संगीत और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुति दी।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि नीमच जिले में लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ पात्र बालिकाओं तक सुगमता से पहुंचाया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर बेटी का स्वास्थ्य और शिक्षा का स्तर बेहतर हो। उपस्थित माताओं को लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के नए प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे अपनी बेटियों के उच्च शिक्षा के सपनों को पूरा कर सकें।
      कार्यक्रम के अंत में प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीपिका नामदेव ने आभार व्यक्त किया। जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया।
  

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*HPV वैक्सीनेशन जागरूकता रथ हर गांव गांव में पहुंच रहा है hpv वैक्सीनेशन ही इस सर्वाइकल कैंसर का बचाव मैं प्रभावि है=====खींची==

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*