*उपार्जन केंद्रों पर फटे बारदानों की समस्या समाप्त, अच्छी गुणवत्ता के नए बारदानों का उपयोग शुरू* *जिला आपूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट की स्थिति: शासन निर्देशानुसार अब पुराने बारदाने बंद, किसानों को नहीं होगी असुविधा*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 03 मई 2026, उपार्जन केंद्रों पर फटे बारदानों से होने वाली समस्याओं से संबंधित समाचारों के संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी  राम नरेश दिवाकर ने वस्तुस्थिति स्पष्ट की है।
जिला आपूर्ति अधिकारी का बयान:  आर.एन.दिवाकर ने बताया, कि शासन के निर्देशानुसार प्रारंभ में उपार्जन कार्य में सिंगल भर्ती वाले बारदानों का उपयोग किया गया था। किसानों की सुविधा एवं उपार्जन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन द्वारा तत्काल कदम उठाए गए।
नए बारदाने उपलब्ध: अब अच्छी गुणवत्ता के नए बारदाने पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो गए हैं। जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पुराने बारदानों का उपयोग बंद करके सभी उपार्जन केंद्रों पर नए और मजबूत बारदानों का उपयोग प्रारंभ कर दिया है।
किसानों से अपील: जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया, कि नए बारदानों के उपयोग से अनाज की भराई में आ रही समस्या का समाधान हो गया है। अब उपार्जन केंद्रों पर किसानों को बारदानों को लेकर कोई असुविधा नहीं होगी। सभी केंद्र प्रभारियों को गुणवत्तापूर्ण बारदानों का ही उपयोग करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने कहा, कि उपार्जन कार्य में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। जिला प्रशासन उपार्जन व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*HPV वैक्सीनेशन जागरूकता रथ हर गांव गांव में पहुंच रहा है hpv वैक्सीनेशन ही इस सर्वाइकल कैंसर का बचाव मैं प्रभावि है=====खींची==

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*