*कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ,टामोटी में मंगलवार को लगाएंगे रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का करेंगे मौके पर समाधान* *अ.ज.जा. बाहुल्य ग्राम टामोटी में दूसरी रात्रि चौपाल, सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच, 04 मई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले में आयोजित की जा रही रात्रि चौपाल के क्रम में मंगलवार, 05 मई 2026 को नीमच जिले के कुकडेश्वर टप्पा के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में रात्रि चौपाल आयोजित की जा रही है।
*दूसरी रात्रि चौपाल:* जिले में आयोजित की जा रही यह दूसरी रात्रि चौपाल है। इससे पूर्व पहली रात्रि चौपाल 23 अप्रैल 2026 को ग्राम कोज्या में आयोजित की गई थी।
टामोटी में आयोजित इस रात्रि चौपाल में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होंगे और उनका मौके पर ही समाधान करेंगे।
रवाना होने का कार्यक्रम: कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं सभी जिला अधिकारी मंगलवार को अपरान्ह 3:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होंगे और अपरान्ह 4 बजे एक साथ एक ही यात्री बस से टामोटी के लिए रवाना होंगे।
एसडीएम की अपील: एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना ने क्षेत्र के ग्रामीणों से इस रात्रि चौपाल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है। रात्रि चौपाल का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ अंचलों में निवासरत ग्रामीणों की समस्याओं का उनके गांव में ही निराकरण करना तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी देना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें