*एसीrएस डॉ.राजेश राजौरा ने ली उज्जैन संभाग की समीक्षा बैठक:* *उपार्जन में समय पर भुगतान और केंद्रों पर छांव-पानी के दिए निर्देश* *नल-जल योजनाओं को तत्काल चालू करने,जलाशयों की मॉनिटरिंग व जरूरत पर निजी जलस्रोतों के अधिग्रहण के निर्देश*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 02 मई 2026, अपर मुख्य सचिव डा.राजेश राजौरा की अध्यक्षता में आज उज्जैन संभाग की उपार्जन एवं पेयजल प्रदाय व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। वीसी के माध्यम से हुई इस बैठक में संभागायुक्त आशीष सिंह ,संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


उपार्जन संबंधी निर्देश: अपर मुख्य सचिव डा. राजौरा ने उपार्जन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निम्न निर्देश दिए:
समय पर भुगतान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार उपार्जन प्रक्रिया में किसानों का भुगतान निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करवाएं।

बुनियादी सुविधाएं: सभी उपार्जन केंद्रों पर पेयजल एवं छांव की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।

सतत निरीक्षण: सभी संबंधित अधिकारी उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण कर उपार्जन की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संचालित करवाएं।

पेयजल प्रदाय संबंधी निर्देश:  ग्रीष्मकाल में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एसीएस, डा.राजौरा ने निर्देशित किया:

गुणवत्ता जांच: पेयजल की सैंपलिंग नियमित रूप से की जाए।

जलाशय मॉनिटरिंग: सभी जलाशयों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए।
बंद योजनाएं चालू करें: तकनीकी कारणों से बंद नल-जल योजनाओं को तकनीकी मदद प्रदान कर तत्काल चालू किया जाए।

वैकल्पिक व्यवस्था: जरूरत पड़ने पर निजी जलस्रोतों का अधिग्रहण कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में नीमच जिले से कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा सहित जिला आपूर्ति अधिकारी एवं पीएचई विभाग के अधिकारी एवं सभी सीएमओ शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*सेवानिवृत्ति होने पर व्याख्याता मानसिंह डामोर का किया सम्मान*

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*HPV वैक्सीनेशन जागरूकता रथ हर गांव गांव में पहुंच रहा है hpv वैक्सीनेशन ही इस सर्वाइकल कैंसर का बचाव मैं प्रभावि है=====खींची==

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*