*दवाई देने पहुंचे व्यक्ति पर लाठी से हमला, तीन घायल*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

पिपलिया स्टेशन (निप्र)। थाना नारायणगढ़ क्षेत्र के ग्राम खेड़ा काल्याखेड़ी में दवाई देने पहुंचे एक व्यक्ति और उसके परिजनों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। राधेश्याम मेघवाल (36) निवासी दोबड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने सीमाबाई को मुंहबोली पुत्री के रूप में गोद लिया हुआ है। वह अपने साथी श्यामलाल शर्मा के साथ हवन कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान उसके दामाद जितेंद्र मेघवाल का फोन आया कि सीमाबाई को बुखार है, इसलिए दवाई लेकर घर आते समय दे दें। राधेश्याम रात करीब 9:30 बजे खेड़ा काल्याखेड़ी पहुंचा और दवाई देने के बाद वापस लौटने लगा। आरोप है कि जितेंद्र के घर से कुछ दूरी पर रमेश मेघवाल और उसके भाई बंशीलाल मेघवाल हाथों में लकड़ियां लेकर खड़े मिले। राधेश्याम द्वारा रुककर पूछने पर दोनों ने सीमाबाई के लिए दवाई लाने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। फरियादी के अनुसार विरोध करने पर रमेश ने लकड़ी से उसके बाएं कान और पीठ पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे जितेंद्र मेघवाल पर भी लकड़ी से हमला किया गया, जिससे उसकी पीठ और बाएं हाथ की उंगलियों में चोट लगी। वहीं बंशीलाल ने सीमाबाई की बाईं जांघ पर लकड़ी मार दी, जिससे वह घायल हो गई। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने राधेश्याम मेघवाल की रिपोर्ट पर आरोपी रमेश मेघवाल एवं बंशीलाल मेघवाल के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
------

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़* *प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध होता सप्लाई* *जावरा में 10 लाख रुपए का 20 हजार लीटर नकली दूध बरामद और फैक्ट्री सील , औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने की कामयाबी हासिल *** *लोकेशन जावरा जिला रतलाम *** *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***

*कलेक्टर कि उपस्थिति मे मल्हारगढ़ जनपद पंचायत में हुई जनसुनवाई*