*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शशांक झा के नेतृत्व में जिला नीमच में राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र जैन की ऑनलाइन उपस्थिति में किया गया जिसमे
समस्त सदस्यों की सर्वसम्मति से अनुमोदन उपरांत जिलाध्यक्ष पद हेतु डॉ पंकज कुमार पाटीदार , जिला सचिव पद हेतु डॉ भरत कुमार पाटीदार, कोषाध्यक्ष हेतु डॉ विवेक शर्मा एवम डॉ तुलसीराम अलावा का निर्वाचन सर्व सहमति से हुआ। साथ ही समस्त कार्यकारिणी का गठन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ राजपत्रित आयुर्वेद होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारियों के हितों के संरक्षण से संबंधित संगठन है जिसके संपूर्ण मध्य प्रदेश के 55 जिलों में कार्यकारिणी है, जो लगातार आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए निरंतर सक्रिय है।। चिकित्सा अधिकारी शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में निरंतर अपनी सेवाओं के माध्यम से आयुष विभाग की योजनाओं को नागरिकों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी
डॉ नीरज भाटी
राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ
नीमच मध्य प्रदेश द्वारा दी गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें