*संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर* *कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान* *20 अगस्त से हुआ शुरू 10 सितंबर 2026 को होगा समापन*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदासजी की महाराज की *650वीं जन्म जयंती* के अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग* के समन्वय से आयोजित श्री गुरु रविदास महाराज के समरसता, संकल्प अभियान कलश रथयात्रा’ का शुभारंभ गुरुवार को कलेक्टोरेट परिसर से हुआ।


इस अवसर पर जावद विधायक  श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध (माधव) मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के  282 गाँवो में भ्रमण के लिए रवाना किया। 


इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ,अधिकारि-कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों सहित संत रविदासजी के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रथयात्रा के शुभारंभ पर  संत शिरोमणि श्री रविदासजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना कर उपस्थिति जनो ने जयकारे लगाए।


जनप्रतिनिधियों द्वारा संत शिरोमणि रविदासजी के अनुयाई  अतिथियों का पुष्पहार एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।


यह कलश वंदन रथयात्रा जिले के लगभग 282 ग्रामों का भ्रमण कर 10 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय पंहुंचेगी और इसी दिन इसका समापन होगा
अधिक जानकारी पाए सदस्य बने 👇🏻

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया