*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
*नारायणगढ़।* स्वतंत्रता के *80वें वर्ष* के अवसर पर नगर में आजादी का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सुबह नगर के *न्यायालय परिसर, थाना परिसर, जय उपभोक्ता भंडार* सहित कई अर्ध-शासकीय कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया।
मुख्य समारोह *नगर परिषद परिसर, गांधी चौराहा* पर आयोजित हुआ। यहां *नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता कुंवर जयराज सिंह चौहान* एवं *नगर उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र रूपरा*संदीपनी विद्यालय में के डोडिया थाना परिसर में निरीक्षक राजेंद्र कुमार। पंवार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने देश के विकास और *प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव* तथा *क्षेत्रीय विधायक उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा* के प्रयासों से हो रहे निरंतर विकास की चर्चा की।
कार्यक्रम में *पूर्व मंडी अध्यक्ष सुरेश रूपरा, संजय यति, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट पंकज गोस्वामी, किशोर इंदौरा*दिनेश दक सहित कई वक्ताओं ने देश के अमर शहीदों को याद किया और कहा कि आज हम उनके बलिदान से आजाद हैं। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग सत्ता पाने के लिए गलत हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन हमें एकता और देशभक्ति बनाए रखनी है।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, नगर परिषद स्टाफ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अंत में *कार्यपालन यंत्री श्री मुकेश मालवीय* ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें