*80वां स्वतंत्रता दिवस15 अगस्त पर्व शा. मा. विद्यालय देवरी-खवासा में हर्षोल्लास से मनाया गया*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
--------------


*सर्वप्रथम ग्राम में जय घोष के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत देवरी खवासा की प्रथम नागरिक सरपंच महोदया श्रीमती शिवकन्या देवी गुर्जर ने तिरंगा फहराया।


अतिथियों श्री मदनलाल जी पाटीदार (उपसरपंच), मदनलाल जी गुर्जर (ग्राम पटेल), परमेश्वर जी दडिंग (जिला पंचायत प्रतिनिधि), राजाराम जी प्रजापति, डॉ विष्णु जी , बापूलाल जी पाटीदार, रामबिलास जी पाटीदार, जमनालाल राठौर, मांगीलाल जी पाटीदार द्वारा माँ सरस्वती, माँ भारती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की।
अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक* *महोदया श्रीमती प्रियंका देवड़ा,श्री जितेंद्र कारपेंटर, कमलेश सिहार, ने किया। 


इस अवसर पर शा हायर सेकेंडरी स्कूल, माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, ज्ञानोदय विद्यालय, गेलेक्सी स्कूल, सनातन स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार, प्रभावी और जोशीली प्रस्तुतियां दी जिसे सभी ने बहुत सराहा।


मंचिय व्यवस्था श्री ईश्वरलाल जी प्रजापति सर ने मा. वि. बच्चों के सहयोग से की।बीच-बीच में बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए श्री सुनील जी सोलंकी सर ने स्काउट तालियों से सराहा।*


*10वीं एवं 12वीं में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को श्री ज्ञानसिंह कछावा सर एवं श्रीपुखराज आर्य सर द्वारा *सम्मानित किया गया।सरपंच प्रतिनिधि अम्बाराम जी गुर्जर सहित गणमान्य लोगों ने भी प्रतिभाओं को सम्मानित* *किया और सभी संस्थाओं के संस्था प्रमुख को भी अच्छे परिणाम देने के लिए* *सम्मानित किया।साथ ही हर कार्यक्रम की अच्छी कवरेज करने वाले पत्रकार श्री* *बद्रीलाल जी गुर्जर और टेंट साउंड की शानदार व्यवस्था के लिए मनोज पाटीदार (रामु) को भी सम्मानित किया।

नगर की युवा शक्ति, एवं ग्राम-पंचायत देवरी तथा सेवा भावी सज्जनों के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए सहभोज एवं टेन्ट की व्यवस्था की गई ।


कार्यक्रम में श्री राधेश्याम जी राठौर सर, मुकेश जी* *पाटीदार, शैलेन्द्र राठौर, ने भी सहयोग किया अंत मे श्रीमती प्रियंका देवड़ा ने शानदार* *देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।आज के कार्यक्रम का* *शानदार एवं सफल संचालन श्री सत्यनारायण जी सोनी सर ने किया।आज के* *गरिमामय कार्यक्रम में जिन भी महानुभाओं ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से* *कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक किया और उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए अपना अमूल्य समय दिया उन सबके प्रति आभार वरिष्ठ शिक्षक शैलेन्द्र जोशी ने प्रकट किया।*



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया