*जावरा में निकली विशाल तिरंगा यात्रा , जगह-जगह हुआ स्वागत*


जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641


जावरा / तिरंगा हमारी आन,बान और शान का प्रतीक है, इसमें समाहित प्रत्येक रंग भारतीय संस्कृति,सद्भभाव, सौहार्द, समृद्धि, विकास, शांति एवं त्याग को दर्शाता है।

उक्त विचार विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने प्रशासन व नगर पालिका परिषद द्वारा स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जावरा नगर में आयोजित तिरंगा यात्रा के समापन पर व्यक्त किये।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती रचना शर्मा,जनपद सीईओ श्रीमती तीजा पंवार ,नगर पालिका सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस,भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी,नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



विधायक डॉ पांडेय ने कहा कि आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि हमारी मातृभूमि की प्रतिष्ठा एवं सम्मान मे कभी कमी नहीं आने देंगे।सांदीपनि स्कूल से प्रारम्भ हुई तिरंगा यात्रा विशाल एवं गगनभेदी देश भक्ति नारों से ओतप्रोत होकर नगर के मुख्य मार्गो से गुजरी ।जिसमें सांदीपनि विद्यालय, शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय काटजू हाई स्कूल एवं आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हजारों विद्यार्थी गण शिक्षक‌गण, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण,कर्मचारी गण सम्मिलित रहे।

इस यात्रा में सी. एस. पी युवराज सिंह चौहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा,भाजपा नेता प्रांजल पांडे, अभय कोठारी,पाषर्दगण संतोष शर्मा, , मनोहर पांचाल,शिवेंद्र माथुर, लोकेश विजवा, सोनू यादव,राजेश धाकड़,रजत सोनी,मुस्तकीम मंसूरी, मंजू पांचाल सहित तहसीलदार पवन पवैया,प्राचार्यगण राजेंद्र बोस, सुमित्रा बामनिया, हीमा सोलंकी, सहित सैकड़ो नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। संचालन उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने एवं आभार नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा ने व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया