ब्रेकिंग न्यूज़ 💥💥पिपलिया मंडी में मोबाइल सिम के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप,💥💥💥 गरीब ग्राहकों के नाम पर निकालकर तस्करों को बेचने का खुलासा💥💥💥💥20 से 50 हजार रुपए में सिम बेचने का आरोप : सूत्र 💥💥💥

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


पिपलिया मंडी। नगर में मोबाइल सिम के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मोबाइल सिम विक्रेता दुकान पर सिम लेने आने वाले गरीब और अनजान ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर एक सिम के बजाय दो या उससे अधिक सिम जारी करवा लेता था। बाद में इन अतिरिक्त सिमों को कथित रूप से तस्करों को मोटी रकम लेकर बेच दिया जाता था। *बताया जा रहा* है कि यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा था। हाल ही में राजस्थान के जोधपुर में पुलिस की दबिश के बाद इस नेटवर्क से जुड़े तार सामने आने लगे।
*जांच के दौरान* पिपलिया मंडी के एक सिम विक्रेता द्वारा एक युवक के नाम पर बड़ी संख्या में मोबाइल सिम जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

👉🏼एक युवक के नाम पर 37 सिम जारी होने से खुला मामला💥

मामले का खुलासा तब हुआ जब संबंधित युवक ने ऑनलाइन माध्यम से अपने नाम पर जारी मोबाइल सिम की जानकारी प्राप्त की। जानकारी देखकर उसके होश उड़ गए, क्योंकि उसके नाम पर एक-दो नहीं बल्कि 37 मोबाइल सिम जारी होना सामने आया।
आप भी ऑनलाइन जांच कर सकते आपके नाम की कितनी सिम जारी
*फिर ज़ब* युवक ने इसकी जानकारी जुटाई तो कथित रूप से सिम विक्रेता द्वारा उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग किए जाने की आशंका सामने आई।

💥💥20 से 50 हजार रुपए में सिम बेचने का आरोप💥💥
सूत्रों के अनुसार, अतिरिक्त रूप से जारी की गई सिम को कथित तौर पर तस्करों को 10 हजार से 50 हजार रुपए तक में बेचने की बात सामने आ रही है। इन सिम का इस्तेमाल तस्करों द्वारा एक-दूसरे से संपर्क करने तथा पुलिस और जांच एजेंसियों से बचने के लिए किए जाने की आशंका है।

👉🏼मामले ने मोबाइल सिम जारी करने की प्रक्रिया और
दस्तावेजों के सत्यापन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि किसी ग्राहक के नाम पर उसकी जानकारी के बिना दर्जनों सिम जारी हो रहे हैं तो यह न केवल गंभीर साइबर सुरक्षा का मामला है, बल्कि संबंधित व्यक्ति के लिए भविष्य में कानूनी परेशानी का कारण सहित देश की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा बन सकता है।

*जांच हुई तो सामने आ सकता है बड़ा नेटवर्क*
फिलहाल पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितने लोगों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अतिरिक्त सिम जारी की गईं और इनमें से कितनी सिम तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल हुईं। पुलिस द्वारा सिम विक्रेता, सिम जारी करने की प्रक्रिया तथा संबंधित मोबाइल नंबरों की जांच की जाए तो पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।
मामले ने पिपलिया मंडी क्षेत्र में मोबाइल सिम की बिक्री और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस और संबंधित दूरसंचार कंपनियों की जांच पर लोगों की नजर है।
जनहितमें जारी ज्ञानेश प्रजापति

जन जागृति संगम न्यूज चेनल
पर प्रकशित अब तक की सभी खबरें 👇🏻

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

आज भील समाज (आदिवासी समाज) की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक हर्षोल्लास के साथ धवजारोहण (झण्डा वंदन) किया गया ।

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया