*जावरा : स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन, अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति*
जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641
80 वा स्वतंत्रता दिवस का सामूहिक मुख्य कार्यक्रम, डॉ कैलाश नाथ काटजू कृषि उपज मंडी प्रांगण में संपन्न हुआ। राष्ट्रगीत के उपरांत जनपद अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी हेमराज हाडा ने विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय,जनपद उपाध्यक्ष अलका हरिओम शाह,नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा एवं एस.डी.एम. रचना शर्मा की उपस्थिति में ध्वजा रोहण किया। नगर पालिका परिषद जावरा द्वारा आकाश में रंगीन गुब्बारे छोड़े गए । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का भोपाल से सीधा प्रसारण प्रसारित किया गया। शासकीय सांदीपनि विद्यालय की एन,सी,सी, इकाईयों, स्काउट्स गाइड द्वारा मार्च पास्ट कर सलामी दी गई। सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रभावी पी. टी.प्रदर्शन एवं योग क्रिया का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों द्वारा लोकतंत्र सेनानियों इंदरमल टुकड़िया एवं मधुसूदन जायसवाल का शाल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। विभिन्न विभागों के 72 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। भारत में" स्वच्छ एवं हरित विद्यालय" हेतु प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सांदीपनि विद्यालय को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान, सांदीपनि विद्यालय,द्वितीय स्थान मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल एवं तृतीय स्थान कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का रहा। मार्च पास्ट, स्काउट,गाइड, पी. टी. एवं योग प्रदर्शन में प्रथम स्थान सांदीपनि विद्यालय,द्वितीय स्थान शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सी.एस.पी.युवराज सिंह चौहान, शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई,सी.एम.ओ. चंद्रशेखर सोनिस, महाविद्यालय प्राचार्य इंदल सिंह, डॉ. विद्या तिवारी विभिन्न विद्यालय के प्राचार्य गण सुमित्रा बामनिया, हीमा सोलंकी,नगर पालिका परिषद जावरा पार्षदगण, अनेक नागरिक उपस्थित रहे ।संचालन उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव एवं प्रो. भावना भट्ट ने किया। तहसीलदार पंकज पवैया ने आभार माना ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें