*अजब - गजब मध्यप्रदेश* *भ्रस्टाचार में संलिप्त विद्युत वितरण कमपनी के अधिकारियो पर कार्यवाही की जगह पदोन्नति - - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *भ्रस्टाचार में संलिप्त अधिकारियो पर वैधानिक कार्यवाही की मांग*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच। जावद में विधुत वितरण कमपनी और ठेकेदार के गठजोड़ से लेबर के हाजरी रजिस्टर में हेराफेरी कर करोड़ो रुपये का फर्जी भुगतान कर भ्रस्टाचार किया था जिसे आम आदमी पार्टी नीमच ने प्रमुखता से तथ्यों सहित उजागार किया था जिसके परिणाम स्वरुप मध्यप्रदेश में वर्ल्ड क्लास कंपनी को तीन साल के लिए ब्लैक लिस्टेड कर 65 लाख रूपये की वसूली के लिए विद्युत् वितरण कंपनी ने कोर्ट में केस लगाया था जिसकी अभी तक सुनवाई जारी है लेकिन उसमे किसी भी प्रकार से कंपनी के दोषी अधिकारियो कर्मचारियों पर अभी तक कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई है जिससे स्वतः प्रमणित होता है की किस प्रकार से भ्रस्ट अधिअक्रियो को इसमें बचाया गया है।
दोषी अधिकारियो कर्मचारियों पर वैधानिक कार्यवाही की मांग के साथ आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष्य इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने जानकारी में बताया की हमने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, मुक्यमंत्री, प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग , प्रबंध निर्देशक महोदय इंदौर, लोकायुक्त भोपाल ,,कलेक्टर नीमच को अभी तक प्रेषित किये गए शिकायती पत्र एवं डिपार्टमेंट की जाँच रिपोर्ट संलग्न कर रजिस्टर्ड पत्र प्रेषित कर उकेख किया है की जावद संभाग में वर्ष 2014 -15 में पदस्थ कार्यपालन यंत्री मनोज शर्मा के कार्यकाल में वर्ल्ड क्लास कंपनी द्वारा फर्जी लेबर के नाम दर्ज कर करोडो रूपये की धोखाघड़ी की गई थी जिसकी तथ्यात्मक शिकायत हमारे द्वारा की गई थी । वर्ष 2017 में लेबर भुगतान में फर्जी नाम दर्ज कर भुगतान करने पर व एक ही नाम के व्यक्ति के नाम तीन चार ग्रिड पर दर्ज कर भुगतान लेने की प्रमाण सहित शिकायत माननीय प्रबंध निर्देशक महोदय इंदौर को हमारे द्वारा मय तत्थ्यो के की गई थी।
जावद संभाग के अधिकारियो कर्मचारियों द्वारा जांच कराने पर प्रथम जांच में कोई अनियमितता नहीं पाई गई बताया गया। पुनः हमारे द्वार शिकायत करने पर जाँच किये जाने पर जांच में गलत भुगतान होना पाया गया और हमारी शिकायत को सही पाया गया। लगातार जांच की मांग और सूचना के अधिकार के द्वारा जानकारी मांगे जाने पर भी जानकारी नहीं दी गई तब राज्य सूचना आयोग को अपील करने पर एवं आयोग द्वारा सम्बंधित विभाग को चेतावनी देने पर हमें जानकारी उपलब्ध हुई।
सूचन अधिकार के तहत जानकारी मिलने पर दिनांक 12 नवम्बर 2021 में खुलासा हुआ की कंपनी द्वारा कुल 6468769 रुपये का विधुत कंपनी के साथ धोखाधड़ी की गई जिसमे वितरण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी को बचाया गया जबकि बिना उनकी संलिप्तता के यह भुगतान संभव ही नहीं है जिसको जाँच रिपोर्ट में विलोपित किया गया , लेकिन उनके ऊपर अभी तक कोई कार्यवाही कंपनी द्वारा उनके ऊपर नहीं करना एक बड़े भ्रस्टाचार की और इंगित करना है।
जाँच रिपोर्ट में बड़े अधिकारियो कर्मचारियों का जानबझूकर बचाव किया गया और कार्यालय के छोटे कर्मचारियों को दोषी बताया गया और उसके अंतर्गत एक व्यक्ति को दोषी मानकर जानबूझकर मानसिक प्रताड़ना दीं गई जिससे असमय उसकी मौत हो गई मात्र निम्न श्रेणी के कर्मचारियों को दोषी मानना ही जाँच दल की भी संलिप्तता उजागर करती है।
तत्कालीन सहायक यंत्री आर सी बारबर से जाँच करवाई गई थी उनके द्वारा वर्ल्ड क्लास कंपनी की सुरक्षा निधि लगभग 12 लाख रूपये भी जाँच के चलते वापस कर दी गई जिसका रिकॉर्ड जावद कार्यालय में नहीं है और उन्हें इस सहयोग के लिए उपकृत करते हुए उन्हें जावद कार्यपालन यंत्री का प्रभार दिया गया।
उक्त फर्जी भुगतान जो कंपनी द्वारा गलत तरीके से कर्मचारियों अधिकारियों की मिलीभगत से लिया गया जाँच रिपोर्ट में मात्र वर्ल्ड कंपनी से पुनः भुगतान पाने के लिए कंपनी के ऊपर कोर्ट केस लगाया गया लेकिन इंसर्म संलिप्त दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के ऊपर कोई भी वैधानिक कार्यवाही की अनुसंशा नहीं की गई जो स्वतः जाँच रिपोर्ट की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करती है।
जाँच टीम द्वारा निष्पक्ष जाँच न करते हुए कंपनी को तो डिफॉल्टेर माना गया लेकिन विधुयत वितरण कमपनी केअधिकारियों कर्मचारियों के ऊपर कोई भी विवधनीक कार्यवाही के लिए नहीं लिखा जो स्वतः प्रमाणित कटा है की इसमें लाखो का नाहीअपीतु करोड़ो रुपये का भ्रस्टाचार हुआ है और उसकी निष्पक्ष जाँच कर दोषी अधिकारियो कर्मचारियों के ऊपर भी वैधानिक कार्यवाही होना चाहिए।
अग्रवाल ने कहा की हमने पत्र के माध्यम से मांग की है की उक्त प्रकरण की पुनः निष्पक्ष जांच की जाकर तत्कालीन अधिकारियो आर सी बारबर मनोज शर्मा जैसे अधिकारियो के साथ ही अन्य दोषी कर्मचारियों पर भी कार्यवाही होना चाहिए।
इंजी नवीन कुमार अग्रवाल
प्रदेश उपाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश
9826270178

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें