*कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय ए.पी.सी. समूह की समीक्षा बैठक संपन्न* *बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय ए.पी.सी. समूह की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं, लक्ष्यों और प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*****बैठक में प्रमुख निर्देश*******
बलराम कृषि महोत्सव: 9 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए वीडियो क्लिप, फ्लेक्स एवं बैनर तैयार कराने को कहा।
*कृषि आदान विक्रेताओं का निरीक्षण:* गुण नियंत्रण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर कृषि आदान विक्रेताओं का सतत निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने को कहा।
*दलहन उत्पादन*: दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन के तहत मसूर सहित अन्य दलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
*पीएमएफएमई योजना:* उद्यानिकी विभाग को प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत कम से कम एक आवेदन बैंक को प्रेषित कराने के निर्देश दिए।
*उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा:* कृषि फसलों से उद्यानिकी फसलों की ओर 1,000 नवीन किसानों को प्रेरित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
*ई-मंडी व्यवस्था:* कृषि उपज मंडी समिति के सचिव को ई-मंडी में उपज बिक्री की औसत अवधि चार घंटे से अधिक नहीं होने देने के निर्देश दिए।
*पशुपालन केसीसी:* पशुपालन विभाग को 5,000 किसान क्रेडिट कार्ड प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए।
*कृषि यंत्रीकरण:* कृषि अभियांत्रिकी विभाग को आगामी बैठक में जिलेवार कृषि यंत्रों के लक्ष्य, पंजीयन एवं क्रय संबंधी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
*मत्स्य पालन*: मत्स्य पालन विभाग को निर्धारित समय-सीमा में विभागीय भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
*सहकारिता विभाग:* नवीन केसीसी सदस्यों एवं पशुपालन केसीसी प्रकरणों की स्वीकृति सहित संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, उप संचालक कृषि कल्याण विभाग श्री नगीन सिंह रावत, उप संचालक उद्यानिकी विभाग श्री पी एल कनेश सहित अन्य संबंधित विभागों के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें