*इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को जागरूक करते है = इंजीनियर हेमलता साहू प्रदेश महामंत्री* *साहू समाज मातृशक्ति सागर द्वारा भव्य हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
सागर


मध्य प्रदेश जिला सागर की साहू समाज की मातृशक्ति द्वारा लगातार महिलाओं की एकता और जागरूकता के लिए प्रयास आयोजन कार्यक्रम किए जाते रहे है। जिसमें हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन सागर सरोज मैरिज गार्डन में उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के विशेष आकर्षण ग्रीन साड़ी सेल्फी कॉम्पिटिशन, रैम्प वॉक एवं मिसेज हरियाली क्वीन प्रतियोगिता रहे। इसके साथ ही मातृशक्तियों द्वारा मनमोहक नृत्य, गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति कुंवरबाई जी गिरधारीलाल साहू जी (दाल मिल), श्रीमति स्नेह लता जयराम पहलवान साहू जी (जयसुधा होटल) एवं श्रीमती कमलेश मीनाक्षी साहू जी गढ़ाकोटा , गढ़ाकोटा की उपस्थित रहीं। 


कार्यक्रम में श्रीमती सविता जिनेश साहू जी पार्षद एवं श्रीमती सुमन राम राकेश साहू जी, पार्षद श्रीमती पूनम बद्री विशाल साहू जी सहित वरिष्ठ महिलाओं का सभी मातृशक्तियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम की नींव श्रीमति इंजीनियर  हेमलता सुनील साहूजी, श्रीमती रोहिणी रामेन्द्र साहूजी, श्रीमती पूनम् बद्री विशाल साहूजी मकरोनिया, श्रीमती शशि नंद गोपाल साहू जी, श्रीमती निशा महेश साहू जी श्रीमती संध्या प्रमोद साहू जी, श्रीमती सविता जिनेश  साहूजी, श्रीमती ममता विजय साहू जी मकरोनिया  एवं श्रीमती नीलम जितेंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का मंच संचालन  इंजीनियर हेमलता सुनील साहू जी एवं श्रीमती संध्या प्रमोद साहू जी ने किया। इस आयोजन की मुख्य सूत्रधार एवं संयोजक आयोजक श्रीमती इंजिनियर हेमलता साहू जी थी जो साहू समाज की प्रदेश महिलाहमंत्री एवं विभिन्न समाजिक धार्मिक संगठनों में जिला प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी है वो थी। इंजीनियर हेमलता साहू जिला सागर की देवरी विधान सभा की निवासी एवं सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता, समाजसेवी महिला नेत्री है जो लगातार हर आयोजन में सहभागिता सहित सहयोग करती है। एवं गांव गांव एवं नगर में लगातार महिलाओं से संपर्क करती है एवं उनको जागरूक करती है अपने हक अधिकारों के लिए। महिलाओं को स्वरोजगार आत्मरक्षा आदि के लिए प्रेरित करती है। सभी महिलाओं ने उनके सामाजिक कार्यों का सम्मान करते हुए उनको पुष्पहार से सम्मान किया स्मृति चिह्न प्रदान किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इंजीनियर हेमलता साहू ने कहा कि वह हमेशा आप सभी महिलाओं माताओं बहिनों की आभारी रहेगी आप सभी के सहयोग से आयोजन सफल हुआ और आप सभी का धन्यवाद  कार्यक्रम के अंत में श्रीमती रोहिणी रामेन्द्र साहू ने सभी अतिथियों, आयोजन समिति एवं उपस्थित मातृशक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की मातृशक्ति को एक मंच पर लाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मातृशक्तियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को यादगार बना दिया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अमर शहीदो की याद मे बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास से मनाया गया* *भील समाज की प्राचीन ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति गृह (भील धर्मशाला) को बचाने के लिए, पूर्वजों का इतिहास मिटने नहीं देंगे, प्राण तक नन्यछावर देंगे मरते दम तक इसका संरक्षण करेंग*

* : राहुल पाटीदार के जन्मदिन पर 60 यूनिट रक्तदान* *यस प्रॉपर्टी मित्र मंडल ने किया शिविर, टीबी पीड़ितों को 10 किट वितरित*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*नारायणगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस* *नगर परिषद, थाना, न्यायालय सहित कई कार्यालयों पर ध्वजारोहण*

*खबर जरा हटके गर्मी में लगा दी हरियाली * *अरे मारसाब शाला विकास की राशि डकार ने में कुछ तो लिहाज करो*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*