*स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मनासा
15 अगस्त का कार्यक्रम शा. मा. वि. देवरी - खवासा के प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*
*सर्वप्रथम ग्राम में जय घोष के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत देवरी खवासा की प्रथम नागरिक सरपंच महोदया श्रीमती शिवकन्या देवी गुर्जर ने तिरंगा फहराया।अतिथियों श्री मदनलाल जी पाटीदार (उपसरपंच), मदनलाल जी गुर्जर (ग्राम पटेल), परमेश्वर जी दडिंग(जिला पंचायत प्रतिनिधि), राजाराम जी प्रजापति, डॉ विष्णु जी, बापूलाल जी पाटीदार, रामबिलास जी पाटीदार, जमनालाल राठौर, मांगीलाल जी पाटीदार द्वारा माँ सरस्वती, माँ भारती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक* महोदया श्रीमती प्रियंका देवड़ा,श्री जितेंद्र कारपेंटर, कमलेश सिहार, ने किया।
इस अवसर पर शा हायर सेकेंडरी स्कूल, माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, ज्ञानोदय विद्यालय, गेलेक्सी स्कूल, सनातन स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार, प्रभावी और जोशीली प्रस्तुतियां दी जिसे सभी ने बहुत सराहा।
*मंचिय व्यवस्था श्री ईश्वरलाल जी प्रजापति सर ने मा वि बच्चों के सहयोग से की।बीच-बीच में बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए श्री सुनील जी सोलंकी सर ने स्काउट तालियों से सराहा।*
*10वीं एवं 12वीं में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को श्री ज्ञानसिंह कछावा सर एवं श्रीपुखराज आर्य सर द्वारा *सम्मानित किया गया।सरपंच प्रतिनिधि अम्बाराम जी गुर्जर सहित गणमान्य लोगों ने भी प्रतिभाओं को सम्मानित* *किया और सभी संस्थाओं के संस्था प्रमुख को भी अच्छे परिणाम देने के लिए* *सम्मानित किया।साथ ही हर कार्यक्रम की अच्छी कवरेज करने वाले पत्रकार श्री* *बद्रीलाल जी गुर्जर और टेंट साउंड की शानदार व्यवस्था के लिए मनोज पाटीदार(रामु) को भी सम्मानित किया।नगर की युवा शक्ति ,एवं* *ग्रामपंचायतदेवरी तथा सेवा भावी सज्जनों के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए सहभोज एवं टेन्ट की व्यवस्था की गई ।कार्यक्रम में श्री राधेश्याम जी राठौर सर, मुकेश जी*
*पाटीदार, शैलेन्द्र राठौर, ने भी सहयोग किया अंत मे श्रीमती प्रियंका देवड़ा ने शानदार* *देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।आज के कार्यक्रम का* *शानदार एवं सफल संचालन श्री सत्यनारायण जी सोनी सर ने किया।आज के* *गरिमामय कार्यक्रम में जिन भी महानुभाओं ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से* *कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक किया और उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए अपना अमूल्य समय दिया उन सबके प्रति आभार वरिष्ठ शिक्षक शैलेन्द्र जोशी ने प्रकट किया।*









टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें