*त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022*मुद्रण कार्य,फ्लेक्स बैनर तैयार करने,टेन्ट,माईक,शामियाना,के लिए निविदाएं आमंत्रित*

जन जागृति संगम न्यूज 

*मुद्रण कार्य की निविदाएं आमंत्रित*

नीमच मई 2022, नगरीय निकाय त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022-23 के दौरान विभिन्न 31 प्रपत्रों एवं सूचनाओं आदि का मुद्रण कार्य आवश्यकतानुसार करवाने हेतु सीलबंद लिफाफे में निविदाएं आमंत्रित की गई है। निविदा फार्म 100/- रूपये जमा कर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय (स् थानीय निर्वाचन ) जिला नीमच से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म, भरी निविदाएं कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक - 40 प्रथम तल में 2 जून 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त की जावेगी। प्राप्त निविदाएं शाम 4 बजे उपस्थित निविदाकारों एवं उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (स् थानीय निर्वाचन) जिला नीमच में खोली जावेगी । इच्छुक व यवसायी उक्त तिथि व समय पर अपनी निविदाएं कलेक्टर कार्यालय स्थानीय निर्वाचन शाखा के कक्ष क्रमांक 40 में प्रस्तुत कर सकते है। नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु दरें पृथक-पृथक पत्रानुसार प्रस्तुत करना होगी। विस्तृत जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय नीमच से प्राप्त की जा सकती है। 

*फ्लेक्स बैनर तैयार करने के लिए निविदा आमंत्रित*

नीमच मई 31 2. आगामी त्रि-स्तरीय पंचायतों, नगरीय निकाय के आम निर्वाचन 2022-23 के लिए 2022,3 जन जागरूकता के संबंध में फलैक स, बैनर तैयार कराया जाना है। त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए जन-जागरूकता के संबंध में फ्लेक्स बनाये जाने के लिए सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। इच्छुक ट यवसायी 2 जून 2022 तक अपरान्ह एक बजे तक अपनी निविदाएं कलेक्टर कार्यालय की स्थानीय निर्वाचन शाखा के कक्ष क्रमांक-40 राज्य निर्वाचन शाखा कलेक्ट्रेट नीमच में बंद लिफाफे में प्रस्तुत कर सकते है। निविदा शर्ते एवं विस्तृत जानकारी कार्यालयीन कार्य दिवसों एंव समय में प्राप्त की जा सकती है। प्राप्त निविदाएं समिति के सदस्यों एंव उपस्थित निविदाकारों के समक्ष 2 जून को शाम 4 बजे कक्ष क्रमांक 10 उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स् थानीय निर्वाचन कलेक्ट्रेट नीमच के कक्ष में खोली जावेगी।

स.क्र./933/189/

*टेन्ट, माईक, शामियाना के लिए निविदाएं आमंत्रित*

नीमच 31 मई 2022, नगरीय निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022-23 के दौरान निर्वाचन अवधि में एंव मतगणना व अन्य महत्वपूर्ण कार्य के सुलभ संपादन हेतु टेन्ट, लाईट माईक, शामियाना संबंधी सामग्री दर प्रतिनग सीलबंद लिफाफे में नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों निर्वाचन हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई है। नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु दरें प्रस्तुत करना होगी। निविदा प्रारूप प्राप्ति हेतु मुख्य शीर्ष 0070 अन्य प्रशासनिक सेवाएं उप मुख्य शीर्ष 02 चुनाव, लघु शीर्ष 104 अर्थ दण्ड समपहरण, उपशीर्ष (1031 ) अन्य प्राप्तियां के तहत शीर्ष में राशि 100 रूपये चालान की मूल प्रति उपजिला निर्वाचन अधिकारी (स् थानीय निर्वाचन) नीमच कार्यालय के कक्ष 40 में कार्यालयीन समय में जमा कर 2 जून 2022 को अपरान्ह 2 तक प्राप्त किये जा सकते है। निविदा उसी दिन शाम 4 बजे उपजिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन ) जिला नीमच के कक्ष में समिति सदस्यों के द्वारा उपस्थित निविदाकार अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थित में खोली जावेगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई