*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

*कार्य का विवरण:-*

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वीर सिंह बघेल व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निले राजेंद्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 27.05.2026 को सुसंगत जानकारी हमारे मुख फोनरी द्वारा बरखेड़ा विष्णुगढ़ फाटा ग्राम बावजी मंदिर के पास नारायणगढ़ पिपाल्या मेढ़ा रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पिपलिया मंडी तरफ से आती एक क्रेटा कार को रोकने का प्रयास करने पर कार चालक अपने वाहन को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और कार यात्री प्रतिक्षालय की दीवाल से टकराकर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई तथा गाड़ी में बैठे दोनों लोग उतरकर भागने लगे तथा दोनों में से एक ने पुलिस फोर्स पर जान से मारने की नियत से चाकू फायर किये और भागने लगा। बाद पुलिस फोर्स द्वारा आरोपी राजाराम पिता प्रभुराम विश्नोंई उम्र 31 साल निवासी ग्राम बड़ा बावजी, थाना बागौड़ा, जिला - झालोर राजस्थान व सूरज पिता मंगलाराम विश्रोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम सेवड़ा, थाना चितलवाना, जिला - सांचोर राजस्थान को पिछा कर व घेराबंदी कर पकड़कर बाद मे कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार क्रमांक MP 04 KR 1543 से 12 प्लास्टिक के कढ़ों मे भरा कुल 252 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व आरोपी सूरज के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय एक जिंदा राउंड के विधिवत जब्त कर 


आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणगढ़ पर अपराध क्रमांक 149/26 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट 25,27 आर्म्स एक्ट 281,109 (1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण मे गिरफ्तार शुदा आरोपी से उक्त अवैध डोडाचूरा के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

*नाम गिरफ्तारशुदा आरोपीः-*

01. राजाराम पिता प्रभुराम विश्नोई उम्र 31 साल निवासी ग्राम बड़ा बावजी, थाना बागौड़ा, जिला - झालोर राजस्थान
02. सूरज पिता मंगलाराम विश्नोई उम्र 19 साल निवासी ग्राम सेवड़ा, थाना चितलवाना, जिला - सांचोर राजस्थान

*जप्त मश्रुताः-*

01. 252 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमर्त 510000 रुपये,

02. हुंडई क्रेटा कार क्रमांक MP 04 KR 1543 कीमत 1500000 रुपये,

03. एक ओपो कम्पनी का एंड्रोईड मोबाईल कीमत 12000 रुपये,

04. एक विवो कम्पनी का एंड्रोईड मोबाईल कीमत 15000 रुपये,

05. एक देशी पिस्टल मय एक जिंदा व एक खाली कारतूस कीमतें 11000 रुपये,

06. तीन अलग-अलग नम्बर के वाहन की कुल 06 प्लेटें कीमत 500 रुपये,

07. एक डिजओ कम्पनी का डोलार कीमत 3000 रुपये

*पुलिस टीमः-*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नारायणगढ़ मप्र पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, इंदौर संभाग* *18 वा एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 24 मई 2026 को अहिल्या परिसर गार्डन हवा बंगला द्वारकापुरी इन्दौर में सम्पन्न होगा*