शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं अर्थदंड

जन जागृति संगम न्यूज़
जगदीश राठौर


रतलाम / न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट रतलाम योगेंद्र कुमार त्यागी  द्वारा पारित निर्णय के अनुसार  अभियुक्त गोकुल पिता गिरधारी उम्र 32 वर्ष निवासी नरसिंह मंदिर के पास खाचरौद जिला उज्जैन वर्तमान निवासी संजय कॉलोनी राजगढ जिला धार को धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट में 10 वर्ष का कठोर कारावास और 1000 रू अर्थदंड, धारा 366 भादवि में 5 वर्ष का कठोर कारावास और 1000 रू अर्थदंड, धारा 363 भादवि में 2 वर्ष का कठोर कारावास और 500 रू अर्थदंड दंडित किया गया।प्रकरण में पैरवीकर्ता विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट श्रीमती गौतम परमार ने बताया कि अभियोक्त्री के पिता ने 16 दिसंबर 2015 को थाना बिलपांक पर उपस्थित होकर बताया कि मेरी नाबालिक लडकी जिसकी उम्र 17 वर्ष 6 माह है  13. दिसंबर 2015 की रात्रि 08 बजें घर से बिना बताये कही चली गई है। अभियोक्त्री को गॉव एवं आसपास तलाश करने पर नहीं मिली। मुझे शंका है ईट के भट्टे पर काम करने वाला गोकुल मेरी लडकी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। 
फरियादी की सूचना पर थाना बिलपांक द्वारा अपराध धारा 363 भादवि का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया। पुलिस ने  अभियोक्त्री को आरोपी गोकुल के कब्जें से बरामद किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर थाना बिलपांक लेकर आयी। जहा पर दस्तयाबी पंचनामा बनाया  तथा अभियोक्त्री के कथन लेख किए गए। अभियोक्त्री ने अपने कथन में बताया कि आरोपी गोकुल मेरे गॉव के निवासी भरत प्रजापत का भाणेज होकर गॉव में निवास कर  रहा था, इस कारण मेरी और आरोपी गोकुल की जान पहचान हो गई थी। मैं एवं आरोपी दोनो एकदूसरे को पसंद करते थे लेकिन मेरे घरवालो ने आरोपी गोकुल से बात करने से मना कर दिया था और कहा था कि हम तेरी शादी कही और कर देगे। मैंने यह बात आरोपी गोकुल को बतायी तो आरोपी गोकुल ने कहा कि हम दोनो भागकर शादी कर लेगेे । फिर 13. दिसंबर 2015 को मेरी आरोपी गोकुल से बात हुई तो आरोपी गोकुल ने कहा कि तु घर से बाहर आजा फिर हम भाग जाएगे और शादी कर लेगे। फिर उसी रात मैं बिना बतायी अपने घर से थोडी दूर स्थित नहर के पास चली गई जहॉ गोकुल मुझे मिला। फिर हम दोनो बस से खरगोन गये और वहॉ एक कमरा लेकर रहे। खरगोन में रहने के दौरान गोकुल ने मेरे साथ पति पत्नि का संबंध बनाया और बोला कि मैं तुझसे शादी करूगा लेकिन मेरे साथ शादी नहीं की। फिर मुझे और गोकुल को पुलिस अपने साथ थाना बिलपांक पर लेकर आयी थी।  
विवेचना उपरांत पुलिस थाना बिलपांक द्वारा अभियोग पत्र माननीय विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट रतलाम में धारा 363,366,376 भादवि एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत पेश किया गया।  न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध धारा 363,366,376(2)(एन) भादवि एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट में आरोप विरचित किए गए। विचारण उपरांत  विशेष न्यायालय रतलाम द्वारा पारित निर्णय अनुसार अभियोजन की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजी एवं मौखिक साक्ष्य को प्रमाणित मानते हुए आरोपी को दोषसिद्ध किया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुएँ के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल *न संकेतक न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता*