मोड़ी गांव में हुआ खूनी संघर्ष एक की मौत


नीमच। जिले के जावद तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम मोड़ी गांव में बीते एक वर्ष से 30 बाय 50 प्लाट के प्लाट का विवाद चला आ रहा है।उक्त मामले ने आज फिर तूल पकड़ा जिसमें एक परिवार ने दूसरे परिवार पर रविवार की अलसुबह धारदार हथियार से हमला कर दिया,घटना में एक मौत हो गई।वही एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे उदयपुर रेफर किया गया है।मृतक के परिजनों ने एडिशनल एसपी निवास पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया जिस पर एडिशनल एसपी ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। मृतक के शव को जिला चिकित्सालय शव परीक्षण के लिए लाया गया है जहां चिकित्सकों के पैनल में मृतक के शव का परीक्षण किया जा रहा है जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार

मोडी गांव में 2 परिवारों में हुए विवाद में जयसवाल परिवार के जगदीश पिता भेरूलाल उम्र 60 वर्ष जाती जायसवाल निवासी मोड़ी तहसील जावद की मौत हुई है।विवाद में मृतक की पत्नी मुन्नी बाई भी गंभीर रूप से घायल हो गई है।जिसकी गंभीर हालात को देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया है। मृतक के पुत्र मुकेश जायसवाल व परिजन ने रघुनाथ और पदम सिंह निवासी मोडी दोनों भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है मृतक के परिजनों का कहना है कि प्लाट का विवाद बीते एक साल से चल रहा था। वहां प्लाट हमारे नाम है और उस पर इन दोनों भाइयों ने कब्जा कर रखा है इसको लेकर जावद थाना और सरवानिया चौकी पर भी शिकायत दर्ज करवाई पुलिस ने लापरवाही बरती और कोई कार्रवाई नहीं की।आज सुबह पदम सिंह और रघुनाथ सिंह ने जब मेरे पिताजी और माता घर से निकल कर जा रहे थे इसी दौरान घर के समीप अकेला देखकर उनपर धारदार हथियार से वार किया जिसमें पिता की मौत हो गई है।वही माता गम्भीर रूप से घायल हो गईं। परिजन एडिशनल एसपी के निवास पर पहुंचे थे जहां पर उन्होंने एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश से बात की और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया साथ ही न्याय की गुहार लगाई इस पर एडिशनल एसपी ने विधिवत जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया है

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई