*अवैध हथियार देशी कट्टा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

जन जागृति संगम 


चित्तौड़गढ़। शुक्रवार को मंगलवाड़ थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध हथियार देसी कट्टा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने बताया कि थाना मंगलवाड़ के थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया के निर्देश पर थाने के हेड कांस्टेबल बिंदु सिंह, कॉन्स्टेबल प्रकाश व सरजीत द्वारा मंगलवाड़ चौराहा सिक्स लेन हाईवे पर रॉयल गेस्ट हाउस के पास नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति मंगलवाड़ चौराहा की तरफ से पैदल आता हुआ नजर आया। जो वर्दी में खड़े पुलिस जाप्ता को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध होने पर उसका पीछा किया जाकर उसे रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके दाहिने पेंट की जेब में एक हैंडमेड देशी कट्टा सिंगल कारतूस वाला पाया गया। बिना लाइसेंस अवैध हथियार पाया जाने पर अवैध हथियार देशी कट्टा को जप्त कर आरोपी सावा थाना शंभूपुरा निवासी 25 वर्षीय शाहरुख पुत्र एजाज खान को गिरफ्तार किया गया है। थाना मंगलवाड़ पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई