*आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकजसिंह मल्हारगढ़ में मोदी सरकार एवं शिवराज सरकार के खिलाफ गरजे।*

जन जागृति संगम 
मन्दसौर ।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकजसिंह मंदसौर जिले के पिपलियामंडी, नारायणगढ़ व मल्हारगढ़ क्षेत्र में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पहुंचे एवं आप के कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर चर्चा की।श्री सिंह आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंच खिलाड़ियों से परिचय किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि यह 12 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट ग्राम बादरी खेल ग्राउंड में  खेला जा रहा था, जिसमें जिले की 32 ग्रामों की टीमों ने भाग लिया ।जहां आप प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने फाइनल मैच देखकर विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके बाद नारायणगढ़ वाहन रैली एवं पैदल मार्च के साथ मल्हारगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचे एवं आम आदमी पार्टी की आम सभा को संबोधित किया। आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकजसिंह ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का बजट 2 लाख 80 हजार करोड़ का है,फिर भी घाटे में जा रहा है। यहां हीरे से लेकर कोयले तक, चाहे वह लोहा हो, बाॅक्साइड हो।  सीमेंट बनाने के कारखाने, बिजली बनाने के बिजली घर सब कुछ होने के बावजूद बजट घाटे का चल रहा है और मल्हारगढ़ विधानसभा के जो विधायक है वह मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री हैं। वित्त मंत्री को वित्त क्या होता है ठीक से मालूम नहीं है, मैं अच्छे से जानता हूं और ऐसे ही हवा में नहीं बोल रहा हूं। हम लोग भी पढ़े लिखे हैं, बजट समझते हैं कभी जगदीश देवड़ा जी को बहस करना हो, मध्यप्रदेश के बजट पर तो खुले मंच से चुनौती है!
 उनके चमचे जाकर बता देंगे, हम उनके बजट पर बहस करने को तैयार हैं ।मध्यप्रदेश में खेती किसानी अच्छी, खनिज संपदा अच्छी है, यहां बिजली पर्याप्त मात्रा में है सब कुछ होते हुए यह प्रदेश सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रही ना, युवाओं को रोजगार दे पा रही है ना, किसानों को फसल के सही दाम दे पा रही। ना यूरिया खाद दे पा रही। ना मंडी में सुविधाएं दे पा रही। ना बच्चियों माताओं बहनों को सुरक्षा दे पा रही। ना ठीक से बिजली पानी सड़क दे पा रही। यह 2लाख 80हजार करोड़ रुपए कहां जा रहे हैं इस सरकार के? यह समझने की जरूरत है! ये पैसे इन नेताओ के जेब मे जा रहे है जब चुनाव आएगा 2023 का, तब वित्तमंत्री देवड़ा जी का बजट खुलेगा और पैसा पानी की तरह बहाया जाएगा ! क्युंकि ये आपके टैक्स का पैसा है, जो इन नेताओ ने भ्रष्टाचार करके चुनाव मे खर्च करने के लिए रखे हैं इनके लालच में मत आना और वोट आम आदमी पार्टी को देना, अभी तक नेता बेवकूफ बनाते थे अब जनता नेता को बेवकूफ बनाएगी, प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि मोदीजी देश विदेश के बड़े बड़े मंच से झूठ बोलते है और मामा पूरे प्रदेश मे घूम घूम कर झूठ बोलते है, झुठी घोषणा करते हैं! प्रदेश मे कई हजार घोषणाएं सिर्फ कागज़ पर है जो कि आज तक कभी जमीन पर नही आ पाई। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले 2023 के चुनाव मे आम आदमी पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लडेगी, यहां जो शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व मे लोकतंत्र की जगह लूटतंत्र चल रहा है, हर जगह लूट मची पड़ी है उस लूटतंत्र को हटाकर आम आदमी पार्टी पुनः लोकतंत्र की स्थापना करने का काम करेगी।आम सभा में प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष गंगाराम पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण सूर्यवंशी, जिला संगठन मंत्री विकास सोलंकी, जिला यूथ विंग अध्यक्ष अरुण परमार, जिला महासचिव विकास अग्रवाल, बादरी क्रिकेट टूर्नामेंट  संयोजक तुलसीराम बामनिया, मंदसौर विधानसभा प्रभारी यशवंत धाकड़, मल्हारगढ़ विधानसभा प्रभारी संजय भेसावल, कोषाध्यक्ष दिनेश धाकड़, जिलाअजा मोर्चा धर्मेंद्र नायक, बद्रीभाई नंदावता ,श्रीमती राजेंद्र कौर, डाॅ.राजू पाल आदि ने आमसभा को संबोधित किया।इसके साथ ही रतलाम जिलाअध्यक्ष जाकिर हुसैन, नीमच जिला अध्यक्ष अशोक सागर, जिला मीडिया प्रभारी डॉ.प्रकाश दोसावत,जिला प्रिंट मीडिया प्रभारी सोनाक्ष पाटीदार,चैनसिंह सोनगरा, धर्मेंद्रसिंह बेलारा  एवं रामविलास धाकड़ सहित अन्य कार्यकर्ता आमसभा मे मौजूद थे।
*प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा*
आप प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि बच्चे शिक्षा से वंचित होकर स्कूल छोड़ने पर विवश है! युवा बेरोजगार है! किसान भाई आत्महत्या करने के लिए विवश है! गौमाताएं पन्निया खाने को मजबूर है!
 जो व्यापारी अपनी दुकानें चला रहे हैं जैसे तैसे करके अपना पेट पाल रहे हैं वह सब परेशान हैं और अडानीजी तेजी से अपनी संपत्ति बढ़ाते जा रहे हैं आपसे लूटा हुआ एक एक रुपया अडानी और अंबानी को लुटाया जा रहा है, उनको दिया जा रहा है। यह वही सरकार के लोग हैं जो बड़े-बड़े मंचों से झूठ बोलते हैं। पहले कोई पर्दे के पीछे, नहीं किसी के कान में, किसी घर में जाकर झूठ बोलता था, छोटा आदमी पार्षद विधायक तक कहीं  झूठ बोलता था, आज दुर्भाग्य से हमारे देश के प्रधानमंत्री मंचो में खड़े होकर देश की जनता के सामने झूठ बोल रहे हैं।
 यह वही प्रधानमंत्री है जिन्होंने कहा था बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। पेट्रोल पहुंच गया ₹100 के पार और सो रही है मोदी सरकार। गैस सिलेंडर पहुंच गया हजार रुपए के पार और सो रही है मोदी सरकार। यह मोदी सरकार, वही मोदी जी ही है।

          डॉ प्रकाश दोसावत
       जिला मीडिया प्रभारी
      आम आदमी पार्टी मंदसौर
            9424812095

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*