*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


भोपाल श्रीराम साहू 

देशभर में साहू तेली राठौर गुप्ता मोदी आदि को संगठित और जागरूक करने के लिए विभिन्न संगठन और समितियां कार्य कर रही हैं जिनका एक ही उद्देश्य होता है कि तेली समाज की एकता और अखंडता के लिए समाज के बंधुओ माता बहनों और युवाओं के लिए जागरूक और संगठित करना । 


मां कर्मा संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पत्रकार श्रीराम साहू ने जानकारी प्रदान की है कि इसी ध्येय की प्राप्ति के लिए एक सक्रिय और संगठित संगठन अखिल भारतीय तेली महासभा पूरे देश में कार्य कर रहा है । 

मध्य प्रदेश में भी अखिल भारतीय तेली महासभा लगातार आगे बढ़ते हुए विभिन्न संभागों में अपनी टीम गठित करने के बाद लगभग सभी जिलों में सक्रिय कार्यकारिणी नियुक्त कर रही है।  विगत दो-तीन वर्षों पूर्व नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष तेली श्री राधे श्याम एस्तोलिया साहू लगातार पूरे प्रदेश का प्रवास कर रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों ,आयोजनों में सहभागिता करने के साथ-साथ संभागों और जिलों का दौरा करते हैं । प्रदेश के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुख दुख में शामिल होते है। और  लगातार संगठन निर्माण विस्तार और सुदृढ़ीकरण का कार्य कर रहे हैं , इसी श्रृंखला में संगठन में प्रदेश एवं जिला स्तर के विभिन्न नियुक्तियां की गई । प्रदेश भर के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं को चुन चुन कर अखिल भारतीय तेली महासभा में दायित्व प्रदान किया जा रहे हैं । और सभी कार्यकर्ता लगातार अपना तन मन धन समर्पण अर्पित करते हुए अखिल भारतीय तेली महासभा के पदाधिकारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तेली साहू राठौर समाज की एकता और अखंडता के लिए जागरूकता के लिए कार्य कर रहे हैं और उसका बहुत ही अच्छा असर समाज पर दिख रहा है। अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक के रूप पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री रवीकरण साहू , महान समाजसेवी श्रीमती यशोदा बहन मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष तेली श्री बाबूलाल जी राठौड़ के संरक्षण में एवं राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश साहू सिल्लन, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती आरती साहू के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के अध्यक्ष तेली श्री राधे श्याम एस्तोलिया ने प्रदेश युवा अध्यक्ष तेली श्री अमित राठौर एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती रानी साहू के परामर्श और सलाह से विगत  दिवस सागर संभाग के जिला सागर से सक्रिय समाजसेवी खुरई के निवासी कृष्ण कुमार साहू जी को अखिल भारतीय तेली महासभा जिला सागर का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बधाई दी और कहा की आपके मार्गदर्शन में बुंदेलखंड में अखिल भारतीय तेली महासभा को एक अलग पहचान मिलेगी। तेली श्री राधेश्याम राठौर को भिंड जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं उनके साथ-साथ उच्च शिक्षा प्रकोष्ठ में प्रदेश मंत्री के रूप में पूरनलाल साहू रीवा एवं मैहर जिला में विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष के रूप में कानून के  जानकारी रखने वाले एडवोकेट संजय साहू , प्रदेश महिला संगठन सचिव के रूप में श्रीमती भारती साहू गुना, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अशोकनगर निवासी श्रीमती मनीषा साहू एवं महिला जिला अध्यक्ष विदिशा के पद पर श्रीमती आशा साहू को नियुक्त करते हुए समस्त संगठन ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रदान की है। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन का आभार व्यक्त किया एवं पूर्ण निष्ठा ईमानदारी मेहनत से कार्य करने का वचन दिया ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*