*असामयिक ओलावृष्टि होने पर आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा*

[30/1, 7:02 PM] Jan Jagrati Sangam: 
*जन जागृति संगम न्यूज़*
*9302003334*
मंदसौर। आम आदमी पार्टी ने बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि की आपदा से किसानों की फसलों को हुए नुकसान एवं मुआवजे की मांग के विषय में कार्यकर्ता विकास सोलंकी के नेतृत्व में  दलोदा तहसीलदार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा,  इसमें कहा गया कि जिले मे जो असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि हुई है जिससे खेतों में खड़ी फसलो को भारी नुकसान हुआ है, फसले जो पकने की स्थिति मे आ गई है, एवं रायडा आदि पककर तैयार है, जिसमे असामयिक बारिश होने व ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति डावांडोल हो गई है, साथ ही उनका अपना परिवार चलाना और बैंको का ऋण चुकाना मुश्किल हो गया है। ऐसे कठिन समय मे जबकि इस सरकार ने जो ऋण माफी की घोषणा की थी ,उससे भी वर्तमान सरकार पलट गई है। सोयाबीन की फसलों की नुकसानी का मुआवजा भी अभी तक नही दिया गया है, ऐसी स्थिति में किसानों की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब हो रही है और इसी कारण किसानों द्वारा आत्महत्याओं की दर में वृद्धि हो रही है।
फसलो की नुकसानी का तुरंत सर्वे कर, वर्तमान फसलों का व सोयाबीन की नुकसानी का मुआवजा तुरंत प्रदान करें, अन्यथा किसानो को उग्र आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा।
ज्ञापन देने में विकास सोलंकी, अरुण परमार, दिनेश धाकड़, धर्मेंद्र नायक, यशवंत धाकड़, संजय भैसावल, डाॅ.प्रकाश दोसावत, धर्मेंद्रसिंह सोनगरा, गोपाल धाकड़, बद्रीभाई नंदावता, अनिलसिंह गुर्जर, चैनसिंह सोनगरा, अशोक नायक, योगेश झाला, पुष्कर कीर, प्रेमशंकर धानुका एवं मयंक परमार आदि कार्यकर्तागण मौजूद थे।

ऐसे और पोस्ट देखें  "जन जागृति संगम ऐप" से  तुरंत ही जुड़ें 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*