*हमारा संविधान ही भारत की ताकत है* - *डॉ कुमावत*


जन जागृति संगम 
*उदयपुर*
*मदन पूर्बिया*

आज आलोक संस्थान की तीनों शाखाओं में 74 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि संस्थान निदेशक डॉ. प्रदीप कुमावत, विशिष्ठ अतिथि  राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन चौधरी, संरक्षक पुष्पा टांक, प्राचार्य नारायण चौबीसा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बैठक व खड़ी पीटी के माध्यम से अपनी देशभक्ति का भाव प्रस्तुत किया साथ ही इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर एकल व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का मन मोहा।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ प्रदीप कुमावत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान ही भारत की ताकत है।देश का शासन तो इससे चलता ही है, यहां के हर नागरिक को संविधान के जरिए ही वो अधिकार हासिल है, जिससे हर शख्स गरिमापूर्ण जीवन जी सके।भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूरी तरह से लागू हो गया. और तभी से इस दिन को हम गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रूप में मनाते हैं।
विशेष अतिथि श्रीमान मदन चौधरी ने भी छात्रों को 74 वे  गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
 *बसन्त पंचमी* - साथ ही एक संयोग से आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर छात्रों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर निदेशक डॉ प्रदीप कुमावत ने छात्रा की जिह्वा पर ओम लिखकर विद्यारंभ की शुरुआत की तथा अभिभावक द्वारा आज  छात्रों के शुभ प्रवेश की रस्म भी निभाई गई।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*

दशा माता पूजा अर्चना विधि विधान से प्रारंभ