:*जन जागृति संगम न्यूज़* *👉डंपर की टक्कर से मां-बेटों समेत चार की मौत* *👉घटना कारित करने के पूर्व ही 01 शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धाराया* *आरोपी के कब्जे से कुल 02 अवैध फायर आर्म्स ( 01पिस्टल, 01 रिवाल्वर), मय 03 कारतूस जप्त*


ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम" एप पर 👇

*👉डंपर की टक्कर से मां-बेटों समेत चार की मौत*

इंदौर-भोपाल बायपास पर डिवाइडर क्रॉस कर ऑटो को टक्कर मारी; महिला का पति और ऑटो ड्राइवर गंभीर

देवास में इंदौर-भोपाल बायपास पर बुधवार सुबह एक डंपर ने डिवाइडर क्रॉस करते हुए लोडिंग ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ऑटो सवार मां और दो बेटे भी शामिल हैं। डंपर के क्लीनर धर्मेंद्र की भी मौत हुई है। सागर निवासी रानी, उनके दो बच्चे ऋतिक (2) और अंशू (3) ऑटो में सवार थे। रानी का पति सूरज और रायसेन निवासी ऑटो ड्राइवर बब्लू गंभीर घायल है। हादसा बुधवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच का बताया जा रहा है।
____
*👉घटना कारित करने के पूर्व ही 01 शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धाराया*

*आरोपी के कब्जे से कुल 02 अवैध फायर आर्म्स ( 01पिस्टल, 01 रिवाल्वर), मय 03 कारतूस जप्त।*

इंदौर - इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों एवं इनकी गतिविधियों में लिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी अनुक्रम मे *क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आज़ाद नगर क्षेत्र में 01 व्यक्ति अवैध फायर आर्म्स के साथ घटना कारित करने के लिए घूम रहा है* । मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना आज़ाद नगर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम *(1)रिजवान उर्फ रिज्जू खान उ नि.1आजाद नगर इंदौर* का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से 01 पिस्टल, 01 रिवाल्वर एवं 03 जिंदा कारतूस मिले जिसके संबंध में पूछते कोई उचित जवाब नही दिया।

*शातिर आरोपी के कब्जे से कुल 02 अवैध फायर आर्म्स (01पिस्टल, 01 रिवाल्वर), 03 कारतूस जप्त कर थाना आज़ाद नगर में अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
_________

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*