*जन जागृति संगम न्यूज़* *👉चित्तौड़गढ़/डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही* *186 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व एक्सयूवी जब्त , दो गिरफ्तार*, *👉बाड़मेर/पिछले 24 घंटे में जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व बड़ी कार्यवाही, 3 वाहन जब्त कर भारी मात्रा मेंं 22 क्विंटल 63 किलो अवैध डोडा पोस्त कीमतन 1 करोड़ रूपये के बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता* *👉मंदसौर/ 42 क्विंटल डोडाचूरा जप्त*
*खबर_1👇*
*डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही*
*186 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व एक्सयूवी जब्त , दो गिरफ्तार*,
चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने गुरुवार प्रातः बेगूं थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 186 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा व एक्सयूवी को जब्त कर दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है |
पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है | भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक प्रभारी डीएसटी को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु विशेष निर्देश दिए | जिला विशेष टीम में पदस्थापित कांस्टेबल मुनेंद्र सिंह को जरिये मुखबीर सूचना मिली की एक महिंद्रा एक्सयूवी कार प्रतिदिन सुबह बलवन्त नगर की तरफ से निकलती है जिससे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी होती है | मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने के कारण प्रभारी डीएसटी ने जाप्ते सहित बस्सी- फतेहपुर रोड पर नाकाबन्दी की | सूचना के मुताबिक बलवन्त नगर की तरफ से एक संदिग्ध सफेद रङ्ग की एक्सयूवी कार आती हुई दिखाई दी जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे जिसे पुलिस टीम ने हाथ का इशारा देकर रुकवाने का प्रयास किया | पुलिस टीम को देखकर चालक कार को तेज गति से भगाकर नाकाबन्दी स्थल से आगे ले गया जिस पर जिला विशेष टीम ने कार का पीछा कर गोरला रोड के पास मुश्किल से रुकवाया तथा चालक व उसके साथी को यथास्थिति बैठे रहने की हिदायत दी | जिला विशेष टीम ने उक्त सूचना से अजयराज सिंह उप निरीक्षक पुलिस थाना बेंगू को अवगत कराया जिस पर उपनिरीक्षक जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे | पुलिस टीम ने नियमानुसार कार की तलाशी ली तो कार के पीछे की सीट तथा डिग्गी में रखे काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे मिले जिसमें अफीम डोडा चूरा भरा हुआ था | पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से डोडा चूरा को अपने कब्जे में रख परिवहन करने हेतु अनुज्ञा पत्र /लाइसेंस के बारे में पूछा तो नहीं होना बताया | जिसपर पुलिस ने नियमानुसार डोडा चूरा का वजन किया तो कुल वजन 186 किलोग्राम हुआ | पुलिस ने उक्त अवैध अफीम डोडा चूरा को जब्त कर मध्यप्रदेश के नीमच जिले के टिमरिया निवासी चालक गोपाल पुत्र कालूराम भील व उसके साथी बंशीलाल पुत्र काशीराम भील को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस थाना बेंगू पर आरोपीयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है |
*उक्त कार्यवाही में निम्न टीम ने सहयोग किया*
प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह राजावत पु.नि., अजयराज सिंह उ.नि., कांस्टेबल मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह,अजय, दुर्गाराम, दिनेश, धर्मेंद्र, प्रेम सिंह, मुखराम , विष्णु व चालक कानिस्टेबल रतन सिंह|
*जिला विशेष टीम ने वर्ष 2023 में जिले में अबतक संगठित अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 34 प्रकरण पंजीबद्ध करवा उसमें 26 वाहनों को जप्त करवाने के साथ ही 56 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है | अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ 19 प्रकरणों में (17.375 किलोग्राम अवैध अफीम, 2553.99 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा, 50 किलोग्राम अवैध गांजा) सहित 25 वाहनों को जप्त करवा 26 आरोपियों को गिरफ्तार करवाया है | अवैध हथियारों के खिलाफ 3 प्रकरणों में 4 पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस व 3 वाहन जप्त करवा 4 आरोपियों को गिरफ्तार करवाये है |*
उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में संगठित अपराधों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए जिला विशेष टीम का गठन किया गया है |
*डीएसटी निम्न अपराधों के विरुद्ध करती है कार्यवाही*
अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध हथियार, अवैध खनन , मानव तस्करी, मिलावटी और नकली समान, वाहन चोरी, जाली मुद्रा, स्टेट हाईवे पर होने वाले अपराध, गौ तस्करी, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, फर्जी बीमा कंपनी, सोशल मीडिया के अपराध, चिकित्सा क्षेत्र में संगठित माफिया आदि |
________
*खबर_2👇*
*बाड़मेर/पिछले 24 घंटे में जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व बड़ी कार्यवाही, 3 वाहन जब्त कर भारी मात्रा मेंं 22 क्विंटल 63 किलो अवैध डोडा पोस्त कीमतन 1 करोड़ रूपये के बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता*
पुलिस अधीक्षक बाडमेर श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि जिले मे अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ तथा मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त वांछित अपराधियों की दस्तयाबी़ हेतु पिछले 24 घंटे में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत श्री सत्येन्द्रपालसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व श्री आनन्दसिंह वृताधिकारी वृत बाड़मेर के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना सदर, कोतवाली, ग्रामीण व रिको मय टीम तथा जिला स्पेशल टीम (डीएसटी टीम) को आवश्यक निर्देश दिये गये जिसपर पुलिस टीमो द्वारा दिये गये निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना सदर बाड़मेर मे 3 वाहन एक आईसर ट्रक, एक ईसूजू गाड़ी व एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त कर भारी मात्रा में 22 क्विंटल 63 किलो डोडा पोस्त कीमतन 1 करोड़ रूपये के बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई।
कार्यवाही पुलिस :- दिनांक 24.05.2023 को रात्री में जिला स्पेशल टीम को जरिये खास मुखबीर से ईतला मिली कि मादक पदार्थ तस्कर एक आईसर ट्रक, एक ईसूजू गाड़ी व एक स्कॉर्पियो में अवैध डोडा पोस्त भरकर पुलिस थाना सदर बाडमेर के हल्का क्षेत्र सरहद बलाऊ में आने वाले है वगैरा ईतला पर डीएसटी टीम प्रभारी श्री अमीन खां एएसआई मय टीम व श्री किशनसिह चारण नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर बाडमेर मय टीम सरहद बलाऊ पहूंच नाकाबन्दी की गई। दौराने नाकाबन्दी एक आईसर ट्रक, एक ईसूजू गाड़ी व एक स्कॉर्पियो गाड़ी आते दिखाई दी जो पुलिस जाब्ता को देखकर गाड़ियां बाडमेर की तरफ भगाने लगे जिस पर श्री गंगाराम नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली बाडमेर मय टीम, श्री परबत सिह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बाडमेर ग्रामीण मय टीम व श्री चन्द्रसिह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना रिको मय टीम को निर्देशित कर पुलिस की सयुंक्त टीमों द्वारा मुलजिमान व डोडा पोस्त से भरी गाड़ियो की तलाश पतारसी की तो दौराने तलाश पुलिस को अपने पीछे आते देख तस्कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए डोडा पोस्त से भरी तीनो गाड़ियां सरहद अली का तला बलाऊ में छोड़कर भाग गये। उक्त तीनां गाड़ियो को दस्तयाब कर गाड़ियो को चैक किया तो आईसर ट्रक, ईसूजू गाड़ी व स्कॉर्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में कुल 22 क्विंटल 63 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई। बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रूपये आंक गई है। उक्त तीनो गाडियों व अवैध डोडा पोस्त जब्त किया जाकर पुलिस थाना सदर बाडमेर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान व अवैध डोडा पोस्त तस्करो की तलाश पतारसी की जा रही है।
_____
*खबर_3👇*
*42 क्विंटल डोडाचूरा जप्त*
मंदसौर । 10 नंबर नाका महु-नीमच हाईवे पर नाकाबंदी कर दलौदा तरफ से आए एक टाटा कंपनी का ट्राला आरजे - 51 जीए 2143 को रोककर भारी मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ प्लास्किट के 211 काले कट्टो में भरा हुआ 42 क्वींटल 70 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से पुछताछ करते उक्त डोडाचुरा भजनाराम विश्नोई तथा सम्पतराव विश्नोई निवासी-जोधपुर द्वारा मंगाया जाना बताया है जिन्हें भी प्रकरण में सह आरोपी बनाया जाकर अपराध क्रमाक 299/23 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी से जप्तशुदा डोडाचुरा के संबंध मे सघन पूछताछ जारी है।
*जप्त मश्रुका :*-
01 अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के भरे प्लास्टीक के 211 कट्टे आर्टीकल ए-1 से आर्टीकल 211 तक कुल वजन 42 क्वींटल. 70 किलोग्राम किमती करीबन 85 लाख रुपये । 02. एक सेमसंग कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल जिसका मॉडल गेलेक्सी A03 किमती 20 हजार 03. एक नोकीया कम्पनी का की-पेड मोबाईल फोन काले रंग का किमती 2000 रुपये 04.एक टाटा कंपनी का 12 चक्के का ट्रक आरजे 51 जीए 2143 किमती 35 लाख रुपये
*गिरफ्तारशुदा आरोपी:-*
01. धनराज पिता हुक्मा राम सियाग जाति जाट उम्र 33 साल निवासी -183, सियागों का बास ग्राम बारांकला थाना पिपाड सिटी जिला जौधपुर (राजस्थान )
*फरार आरोपी:*-
01. भजनाराम पिता भाकरराम विश्नोई निवासी मवाद जौधपुर (राजस्थान) 02. सम्पतराव पिता शिवलाल विश्नोई निवासी शिवशक्तीनगर जौधपुर (राजस्थान) 03. एक अज्ञात आरोपी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें