*दहेज लोभी पति को 6 माह का कठोर कारावास*

*जन जागृति संगम न्यूज़*

    
ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम" एप पर 👇


मंदसौर। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमान निकिता वार्ष्णेय साहब मंदसौर द्वारा आरोपी नितिन पिता गोविन्दचरण गोस्वामी 43 साल नि0 विकास कालोनी माचिस फैक्ट्री के पास कोटा राजस्थान को दहेज की मांग कर प्रताडित करने का दोषी पाते हुये 6 माह के कठोर कारावास और 2000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।

अभियोजन सहा० मीडिया प्रभारी बलराम सोलंकी द्वारा घटना के संबंध में बताया कि फरियादिया मेघना के पिता ने जीवनसाथी डॉट कॉम पर उसके विवाह हेतु विज्ञापन दिया था विज्ञापन देखकर आरोपी नितिन ने उससे संपर्क किया तथा दिनांक 14.07.2016 को फरियादिया का नितिन से विवाह हुआ था। शादी के दिन ही नितिन फरियादिया पर गुस्सा करने लगा और बोला शादी में अच्छी व्यवस्था नहीं की और उसके पिता से आरोपी ने कार की मांग की मांग पर फरियादिया के पिता ने कार खरीद कर दी थी शादी के बाद से आरोपी नितिन फरियादिया को छोटी-छोटी बातों को लेकर ताने देता था और बोलता कि उसकी हैसियत के अनुसार दहेज नही दिया मुझे 40 लाख रूपये की जरूरत है वह उसे रूपये दे या परिवार से दिलाए आरोपी नितिन के दबाव में आकर फरियादिया ने 24 लाख रूपये का लोन स्वीकृत करवाकर कुछ रूपये आरोपी को दिए फिर भी फरियादिया को आरोपी शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करता था और उसके साथ आये दिन मारपीट करता तथा जिससे फरियादिया मानसिक रूप से काफी परेशान थी जिसके बाद फरियादिया ने थाना कोतवाली पर उपस्थित होकर आरोपी के विरुद्ध लेखी आवेदन देकर अपराध पंजीबद्ध करवाया बाद पुलिस द्वारा आरोपी नितिन को गिरफतार कर सम्पूर्ण कार्यवाही कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।

प्रकरण में अभियोजन की ओर से सफल संचालन सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री संजय वसुनिया द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*