*इंदौर से खंडवा जा रही महाकाल ट्रेवल्स की बस हुई हादसे की शिकार* *ड्राइवर नशे की हालत में चला रहा था बस*


  
*जन जागृति संगम न्यूज़*

ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम" एप पर 👇

इंदौर। खंडवा रोड स्थित चोरल में एक बस ड्राइवर ने तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई। फिर एक वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे मिनी ट्रक से भिड़ा दी। ट्रक के पीछे आ रही एक कार भी हादसे में क्षतिग्रस्त हुई है। संयोग से हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन ड्राइवर का पैर फंस गया। बड़ी मुश्किल से पैर निकाला गया। हालांकि, कुछ सवारियों को मामूली चोट आई है। वह सवारी बैठाने के लिए दूसरी बसों को पीछे छोड़ते हुए बस दौड़ा रहा था। हादसे के बाद कुछ देर के लिए वहां जाम लग गया था।

सिमरोल टीआई राजेश दुबे के अनुसार हादसा शुक्रवार शाम 4.30 बजे चोरल में माता मंदिर वाली पुलिया पर हुआ। हादसे में ड्राइवर जख्मी हुआ है, बाकी सवारियां सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण संजय यादव ने बताया कि रोड के इस भाग में मोड़ है। सभी वाहन अपनी-अपनी लेन में कम गति से चलते हैं, क्योंकि यह एक्सीडेंटल जोन है। इसकी जानकारी होने के बाद भी कुछ ड्राइवर ओवर स्पीड में गाड़ी दौड़ाते हैं। इसी के चलते शुक्रवार को इंदौर तरफ से खंडवा जा रही महाकाल ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार हो गई।

शराब के नशे में दौड़ा रहा था बस- 
बस में बैठी सवारियों ने बताया कि ड्राइवर पूरे रास्ते बस को काफी तेजी से दौड़ा रहा था। संभवतरू उसने शराब पी रखी थी। उसने रेलवे क्रॉसिंग के बाद स्पीड़ बढ़ाई और पुलिया वाले टर्न पर एक ट्रक को तेजी से ओवरटेक करना चाहा, तभी सामने से अपनी लेन में आ रहे मिनी ट्रक से बस को ठोंक दिया। ट्रक की रफ्तार कम थी, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।

जल्दबाजी के चक्कर में हुआ हादसा- 
प्रत्यक्षदर्शी ढाबा संचालक अजय यादव ने बताया कि बस की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि ड्राइवर चाहते हुए भी गाड़ी अपनी लेन में नहीं ला सकता था। उसने ट्रक को टक्कर मारने से पहले स्टीयरिंग घुमा लिया, वर्ना ट्रक ड्राइवर को सीधे चोट लगती। साथ ही यात्रियों को भी गंभीर चोट आ सकती थी।

हालांकि, ड्राइवर ने अपनी जान बचाने के लिए स्टीयरिंग मोड़ा था, लेकिन वह खुद ट्रक में घुस गया। उसका पैर बोनट में फंस गया। देखने पर लग रहा था कि उसका पैर काटना पड़ेगा। बड़ी मशक्कत के बाद किस्मत से उसका पैर सुरक्षित निकाल लिया गया। उसे अस्पताल पहुंचाया है। ड्राइवर की जल्दबाजी लोगों की जान ले लेती।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*