*सिरफिरों ने सन्नी देओल के डायलॉग मे दुल्हे को धमकाया , दरवाजे पर बराता आई तो डोली की जगह उठेगी अर्थी*
*जन जागृति संगम न्यूज़*
हापुड़। सनी देओल की जीत का फिल्म का वो डायलॉग तो आपको याद ही होगा, जिसमें करिश्मा कपूर की दूसरी जगह शादी तय होने पर सनी देओल कहता कि अगर चौखट पर बारात आई तो डोली की जगह अर्थी उठेगी। ठीक इसी तरह की धमकी हापुड़ के तीन सिरफिरों ने दूल्हे को दे डाली। धमकी से डरे सहमे दूल्हे और उसके परिवार वालों ने लड़की वालों से रिश्ता ही तोड़ दिया। इसकी जानकारी जब लड़की के पिता को हुई तो उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों सिरफिरों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली इलाके के एक गांव का है। यहां की रहने वाली युवती की शादी का रिश्ता तय होने के बाद डोली की जगह अर्थी उठाने की धमकी देने वाले 3 मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बतादें कि क्षेत्र के गांव अठसैनी में युवती का रिश्ता तय कर शादी की तारीख तय कर दी गई थी। शादी के एक महीना पहले गांव के ही 3 युवक ब्लैकमेल करने के लिहाज से युवती की ससुराल पहुंचे और और युवती के ससुराल पक्ष को युवती का फोटो दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
सिरफिरों ने कहा, अगर युवती के घर पर बारात आई तो डोली की जगह अर्थी उठ जाएंगी। युवक को शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी तो युवक ने शादी से इंकार कर रिश्ता तोड़ दिया। युवती के पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल सोमबीर सिंह ने बताया कि मुकदमे के आरोपी अठसैनी गांव निवासी अमित, प्रशांत व दीपक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि महिला सम्बंधी अपराधों पर कड़ाई से कार्रवाई की जायेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें