*जन जागृति संगम न्यूज़* *👉MP में चुनाव से पहले दल-बदल की सियासत:BJP की पूर्व विधायक समेत नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ कमलनाथ-दिग्विजय सिंह ने दिलाई सदस्यता* *👉कोतवाली निम्बाहेडा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही* *ट्रक से 44 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त* *पायलेटिंग करती स्कोर्पियो कार एवं ट्रक जब्त* *ट्रक एवं स्कोर्पियों के चालक व साथी सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार* *👉सीतामऊ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा माफीयाओ पर की गई कार्यवाही*


ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम" एप पर 👇


*MP में चुनाव से पहले दल-बदल की सियासत:BJP की पूर्व विधायक समेत नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ कमलनाथ-दिग्विजय सिंह ने दिलाई सदस्यता*

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल की सियासत शुरू हो गई है। अपनी पार्टी से नाराज नेता-कार्यकर्ता अब दूसरी पार्टियों का रुख कर रहे हैं। रविवार को बालाघाट से बीजेपी की पूर्व विधायक अनुभा मुंजारे, हरदा में युवा नेता दीपक सारण समेत कई नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। वहीं, सागर से बीजेपी विधायक प्रदीप लारिया के भाई हेमंत लारिया भी कांग्रेस में शामिल हो गए। कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस ज्वाइन करके बीजेपी को झटका दिया था।
_____

*कोतवाली निम्बाहेडा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।*
*ट्रक से 44 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त।*
*पायलेटिंग करती स्कोर्पियो कार एवं ट्रक जब्त।*
*ट्रक एवं स्कोर्पियों के चालक व साथी सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार।*

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए शनिवार रात्रि को नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 44 क्विंटल 63 किलो 580 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त किया है। ट्रक की पायलेटिंग कर रही स्कोर्पियो कार को भी जब्त किया है। मामले में ट्रक व स्कोर्पियो के बीकानेर निवासी तीन व जोधपुर निवासी एक आरोपी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रक में डेयरी गोल्ड पशु आहार के भरे हुए कटटों के नीचे छिपा कर ले जा रहे थे अवैध डोडाचूरा।
पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी श्री बुगलाल व डीएसपी निम्बाहेड़ा श्री आशीष कुमार के सुपरविजन एवं थानाधिकारी श्री फूलचन्द के निर्देश पर शनिवार को हैडकांस्टेबल हरविन्दर सिह मय जाब्ता जलिया चैक पोस्ट पर की जा रही नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से आई एक स्कोर्पियो कार को चैक करने हेतु ईशारा किया। कार चालक द्वारा कार को नहीं रोक चालक व उसके साथी द्वारा मोबाईलों पर बात करते हुए नाकाबन्दी स्थल से भगाने की कोशिश करने लगा। जिस पर बेरियर लगा उन्हें रोका। उसी समय नीमच की तरफ से आ रहे एक टाटा एलपीटी ट्रक के चालक को स्कोर्पियो चालक ने ट्रक वापस घुमा भगा ले जाने का ईशारा किया। ट्रक चालक व खलासी द्वारा ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास करने पर स्कोर्पियो कार के चालक, उसके साथी एवं ट्रक के चालक व उसके खलासी को डिटेन कर थानाधिकारी फूलचंद पु.नि. को सूचित किया।
थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा फूलचन्द पु.नि. द्वारा मौके पर पहुंच ट्रक की नियमानुसार तलाशी लेने पर ट्रक की बॉडी में तिरपाल के नीचे डेयरी गोल्ड पशु आहार के भरे हुए कटटों के नीचे भरे काले रंग के कुल 221 प्लास्टिक के कट्टो में भरे अवैध अफीम डोडाचूरा जिसका कुल वजन 4463 किलो 580 ग्राम (44 क्विंटल 63 किलो 580 ग्राम) को जब्त किया गया। स्कोर्पियो कार द्वारा अवैध अफीम डोडाचूरा भरे ट्रक की आगे-आगे चलकर पायलेटिंग करने से उक्त स्कोर्पियो कार एवं ट्रक को जब्त कर आरोपी (1) कोलू पाबूजी थाना लोहावट जिला जोधपुर हाल एफ-401 के सामने नथुसर बास मूरलीधर व्यास कॉलोनी बीकानेर थाना नया शहर जिला बीकानेर निवासी 27 वर्षीय ओमनाथ उर्फ भोपाल नाथ पुत्र कुशलनाथ नाथ, (2) कोलू पाबूजी थाना लोहावट जिला जोधपुर निवासी 30 वर्षीय जगदीश विश्नोई पुत्र हीराराम जांगू विश्नोई, (3) मालाणी बास कानपुरा बस्ती, नोखा थाना नोखा जिला बीकानेर निवासी 30 वर्षीय राजूराम उर्फ राजकुमार पुत्र तोलाराम तावणिया ब्राह्मण एवं (4) रानीवाड़ा थाना रानीवाड़ा जिला जालौर हाल मालाणी बास कानपुरा बस्ती नोखा थाना नोखा जिला बीकानेर निवासी 32 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र बाबू लाल सारस्वत ब्राह्मण को नियमानुसार गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण पंजिबद्व किया गया है। विस्तृत अनुसंधान जारी है।
*कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:-*
थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा फूलचन्द पु.नि., हैड कानि. हरविन्दर सिह, कानि. रतनसिंह, रमेश बिश्नोई, जगदीश बिश्नोई, झाबर मल, अमित कुमार, राकेश, ज्ञानप्रकाश, हेमन्त व सरियाराम।
______

*सीतामऊ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा माफीयाओ पर की गई कार्यवाही*
सीतामऊ। आरोपी दिलीप पिता रामलाल कंजर उम्र 26 साल निवासी टोकड़ा थाना उन्हेल जिला झालावाड़ के कब्जे से 03 प्लास्टिक के काले कट्टो मे भरा कुल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को जप्त किया गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
गठीत टीम के द्वारा आज मूखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुऐ ग्राम कुण्डला नई आबादी खाईखेड़ा कच्चे रास्ते चौकीदार के घर के पास से आरोपी दिलीप पिता रामलाल कंजर उम्र 26 साल निवासी टोकड़ा थाना उन्हेल जिला झालावाड़ के कब्जे मे लिये तीन प्लास्टिक के कट्टो से 20/20 किलोग्राम डोडाचुरा कुल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया । वापसी पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 249/23 धारा 8/15 NDPS ACT का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है व आरोपी से डोडाचुरा के अन्य स्त्रोतो के संबंध मे पुछताछ जारी है ।
*जप्त मशरुका*
60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*