*जिले में 2 लाख 50 हजार 94 लाड़ली बहनों को 10 जून को मिलेगा 25 करोड़ 94 हजार का लाभ*

*जन जागृति  संगम न्यूज़*


 
ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇


मंदसौर 9 जून 23/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में 2 लाख 50 हजार 94 लाड़ली बहना के खाते में मुख्यमंत्री के द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का अंतरण किया जाएगा। 10 जून को इन सभी बहनों के खातों में 25 करोड़ 94 हजार रुपए की राशि का भुगतान किया जाएगा। जिले में 10 जून को जिले के समस्त ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय एवं वार्डो में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में रंगोली बनाकर एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके अतिरिक्त सेल्फी प्वाइंट, नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम और लाड़ली बहनों के घरों में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सायं 6 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा लाभान्वित बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का अंतरण किया जाएगा।

इसके साथ ही भगवान पशुपतिनाथ मंदिर स्थित घाट, भारत माता चौराहा एवं महारानी लक्ष्मीबाई चौराहों पर दीप उत्सव का आयोजन भी शाम को होगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*