● मंदसौर पुलिस थाना दलौदा द्वारा मात्र 24 घण्टे मे 02 नाबालिग अपह्त बालिका को दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया ।

*जन जागृति संगम न्यूज़*

ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇

मंदसौर पुलिस
दिनांक 07.06.2023


कार्यवाही विवरणः-  जिला मंदसौर प्रदेश स्तर पर गुम अवयस्क बालक – बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे ‘’आपरेशन मुस्कान ’’  के तहत श्री अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में  श्री गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं  श्री नरेंद्र सोलंकी एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिंह परिहार व उनकी टीम द्वारा थाना दलौदा के अपराध क्रमाकं 198/23 व 199/2023 धारा 363 भादवि में अपह्रत बालिकाओ को दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द  किया गया।
घटनाक्रम (01) का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 06.06.23 को फरियादी ने थाना दलौदा पर रिपोर्ट किया था कि उसकी बुआ की  नाबालिग पुत्री जो फरियादी के गांव ही रहती है। वह शाम को मंदिर जाने बोलकर घर से निकली थी जो वापस घर नही आई  दिनांक 05.06.2023 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना दलौदा पर अज्ञात आरोपी के विरूद्द अप.क्र. 198/2019 धारा 363 भादवि. का पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की  गम्भीरता को देखते हुए  श्रीमान एसडीओपी महोदय , मंदसौर ग्रामीण द्वारा बालिका कि दस्तयाबी हेतु थाना प्रभारी दलौदा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर टीम गठित की गई, अपह्त बालिका कि दस्तयाबी हेतु वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में निरन्तर प्रयास किया गया एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई SOP में दिए गए निर्देशो का पालन करते हुए अपह्त बालिका की पतारसी की गई। इसी तारतम्य में दिनांक 06.06.23 को अपह्त बालिका ताल जिला रतलाम से ढुंढकर थाने लाए व परिजनो के सुपुर्द किया गया।
घटनाक्रम (02) का संक्षिप्त विवरणः-  दिनांक07.06.23 को फरियादी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 06.06.2023 की रात्री में कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना दलौदा पर अज्ञात आरोपी के विरूद्द अप.क्र. 199/2019 धारा 363 भादवि. का पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया  तथा दिनांक 07.06.23 को प्रकरण की  गम्भीरता को देखते हुए  श्रीमान एसडीओपी महोदय , मंदसौर ग्रामीण द्वारा बालिका कि दस्तयाबी हेतु थाना प्रभारी दलौदा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर टीम गठित की गई, अपह्त बालिका कि दस्तयाबी हेतु वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में निरन्तर प्रयास किया गया एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई SOP में दिए गए निर्देशो का पालन करते हुए अपह्त बालिका की पतारसी की गई। इसी तारतम्य अपह्त बालिका को सुवासरा के पास स्थित वंदे मातरम होटल से ढुंढकर थाने लाए तथा अपह्ता को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया। अपह्ता के दस्तयाबी कथनो पर प्रकरण में धारा 366 भादवि का ईजाफा किया गया तथा प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
•  गिरफ्तार आरोपीः-  
01. मुकेश पिता भेरुगिरी गोस्वामी उम्र 35 साल निवासी ग्राम एलची

•  सराहनीय कार्यः-  थाना प्रभारी दलौदा उनि संजीव सिह परिहार, निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान महिला थाना प्रभारी, उनि पुर्णिमा सिंह, सउनि प्रमोदसिंह तौमर, सउनि नरेन्द्र मकवाना, प्रआर 179 नवनीत उपाध्याय, प्रआर 295 राकेश शर्मा , प्र.आर.301 रशीद पठान, प्रआर आशीष बैरागी ( सायबर सेल ) , आर मनीष बघेल (सायबर सेल) , का सराहनीय  योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*