*जन जागृति संगम न्यूज़* *रतलाम/थाना रावटी क्षैत्र में हुए अंधे कत्ल का 24 घंटे मे पुलिस ने किया पर्दाफाश*
जगदीश राठौर* *94254 90641*
रतलाम / रावटी पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने मीडिया को बताया कि 11
जून 2023 को सुबह थाना रावटी पुलिस को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुडी का टापरा में वालचन्दर डोडियार के कुए के पास अज्ञात युवक के शव मिलने की सुचना मिली। सुचना पर थाना प्रभारी द्वारा मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच कर तस्दीक करते स्थल पर अर्द्धनग्न अवस्था में एक युवक की लाश मिली
ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇
जिसका मौका मुआयना करने पर प्रथम दृष्टया हत्या होना प्रतीत हुआ जिस पर पुलिस द्वारा थाना रावटी पर अपराध क्र.225/2023 धारा 302,201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा अनुविभागीय अधिकारी सैलाना एवं थाना प्रभारी रावटी को अज्ञात मृतक युवक की शीघ्र शिनाख्तगी कर आरोपीयों का पता कर अतिशिघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । फोरेंसिक अधिकारी डॉ.अतुल मित्तल द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक की हत्या के संबंध मे महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस टीम को उपलब्ध करवाए । पुलिस टीम ने अज्ञात युवक की हत्या को गंभीरता से लेकर सर्वप्रथम मृतक की शिनाख्तगी के भरसक प्रयास हेतु स्थानीय लोगो के साथ साथ सोशल मीडिया व अन्य माध्यमो की मदद ली गई जिससे पुलिस को मृतक की शिनाख्त मे मदद मिली तथा मृतक युवक की पहचान ग्राम भग्गा सेलोद थाना रावटी निवासी सुरेश उर्फ गोलु पिता सोहन गेहलोद के रूप में हुई । मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस टीम के सामने मृतक सुरेश की हत्या के कारण व आरोपीयो की पतारशी करने की चुनौती थी जिसके लिये पुलिस टीम द्वारा मुखबीर मामुर किये गये साथ ही अन्य तकनीकी माध्यमो का सहारा लिया गया जिसमे टीम द्वारा मृतक के परिजनो एवं घटना स्थल के आसपास के लोगो से सघन पूछताछ की गई । पुलिस को मुखबीर से 02 संदैही विधि विरूद्ध बालको के बारे मे पता चला जो घटना के समय मृतक के साथ ही थै। विधि विरुद्ध बालको से घटना के संबंध मे उनके परिजनो की उपस्थिति में मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करते विधि विरूद्ध बालको द्वारा जुर्म स्वीकार किया जिनकी निशांदेही से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल ,मृतक सुरेश का मोबाईल एवं विधि विरूद्ध बालको के घटना के समय पहने गए खून आलुदा कपडे भी जप्त किये गये । अभिरक्षा मे लिये गये विधि विरूद्ध दो बालक -
उपरोक्त अज्ञात हत्याकांड की 24 घंटे के भीतर पतारसी एवं विधि विरुद्ध बालको की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रावटी पी.आर.डावरे ,थाना प्रभारी शिवगढ उप निरीक्षक अमित शर्मा,उप निरीक्षक. प्रहलाद डिण्डोर , उप निरीक्षक.रामसिंह खपेड, उपनिरीक्षक दुलेसिंह डामर, उप निरीक्षक.जितेन्द्र चौहान (सायबर सेल प्रभारी ) , सहायक उप निरीक्षक सोबान सिंगाड , प्रधान आरक्षक आतीष धानक, प्रधान आरक्षक विदेशसिंह प्रधान आरक्षक.बद्रीलाल, प्रआर.मनमोहन शर्मा (सायबर सेल रतलाम ), महेश मईडा , पदमसिंह ,देवेन्द्र गामड , रवि चंदेल, . शादाब,देवेन्द्र शर्मा , विजय पाल सिंह ,विपुल भावसार (सायबर सेल रतलाम ) की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कार देने की घोषणा की ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें